फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A member of the gang that cheated people by arranging marriages was arrested

Panipat News: शादी कराकर ठगने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
A member of the gang that cheated people by arranging marriages was arrested
पानीपत। शादी कराकर ठगी करने वाले गिरोह का सदस्य नूरवाला स्थित धमीजा कॉलोनी निवासी पप्पू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी युवक की शादी कराकर उससे ठगी की थी।
विज्ञापन

थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि सेक्टर-6 न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि चार फरवरी को उनके पास भोला चौक निवासी पप्पू चौहान आया था। पप्पू चौहान उसकी शादी करवाने की बात की और फोन में तीन युवतियों के फोटो दिखाए। विश्वास में लेने के लिए पप्पू ने पास में बैठे अपने दो अन्य साथियों से उन्हें मिलवाया। जिन्होंने पप्पू को अच्छा व्यक्ति बताया। उनको पप्पू पर विश्वास हो गया और फोटो में से एक युवती को पसंद कर लिया। पांच फरवरी के पप्पू व उसके दो साथी उसे व उसकी भाभी को लड़की दिखाने के लिए कुरुक्षेत्र लेकर गए। वहां लड़की दिखाने के बाद पप्पू ने शादी कराने के एवज में एक लाख 11 हजार रुपये की मांग की। कहा कि लड़की पक्ष गरीब, शादी मंदिर में होगी। आठ फरवरी को मंदिर में उनकी शादी करा दी गई। वहीं अगले दिन रिसेप्शन भी हुआ। 14 फरवरी को युवती अपने भाई के साथ चली गई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed