फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A liquor shop operator and two shopkeepers were fined Rs 16,000 for spreading dirt

Panipat News: गंदगी फैलाने पर शराब ठेका संचालक और दो दुकानदारों का किया 16 हजार का चालान

Sat, 30 Aug 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 30 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
A liquor shop operator and two shopkeepers were fined Rs 16,000 for spreading dirt
-निगम अधिकारियों ने कार्रवाई करने के साथ शुरू की जागरूकता मुहिम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। नगर निगम की टीम खुले में कूड़ा फेंकने पर सख्ती बरतने के साथ लोगों को जागरूक भी कर रही है। निगम की टीम ने शुक्रवार काे शराब ठेके और दो दुकानदारों को गंदगी डालने पर 16 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। वहीं वार्ड 22 और 23 में आरडब्ल्यूडी और एनजीओ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्वच्छता में सहयोग की मांग की।

नगर निगम के डीएमसी अरुण भार्गव की अगुवाई सफाई उप निरीक्षक रिंकू शर्मा ने मॉडल टाउन में निरीक्षण किया। बाल विकास स्कूल के के पास बन्नी बर्गर संचालक को गंदगी फैलाते पकड़ा। उन पर पांच हजार रुपये का जुर्माना किया। असंध राेड पर मिगलानी रिक्शा मेकर पर पांच हजार जुर्माना लगाया गया। असंध राेड पर अनेजा पंप के पास स्थित शराब के ठेके पर डस्टबिन नहीं मिला। उन पर पांच हजार और खुले में गंदगी डालने पर एक हजार जुर्माना लगाया। नगर निगम के डीएमसी अरुण कुमार ने वार्ड-22 और 23 की काॅलाेनियाें में आरडब्ल्यूए और एनजीओ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें सफाई में सहयोग की मांग की। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने में सबका सहयोग जरूरी है। इसके बिना इसमें सफल नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि निगम गंदगी फैलाने पर कार्रवाई भी करेगा। ऐसे दुकानदारों व अन्य लोगों पर जुर्माना किया जा रहा है। वहीं नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने अपने कार्यालय में सफाई शाखा की बैठक ली। उन्होंने बैठक में पिछले एक सप्ताह की फीडबैक ली और शहर को स्वच्छ बनाने में लगातार काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed