{"_id":"69a5f97c280c11c3900de162","slug":"a-land-dealer-was-duped-of-rs-141-crore-by-a-fraudulent-land-deal-panipat-news-c-244-1-pnp1012-153172-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जमीन का सौदा तय कर आढ़ती से 1.41 करोड़ रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जमीन का सौदा तय कर आढ़ती से 1.41 करोड़ रुपये की ठगी
Tue, 03 Mar 2026 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मतलौडा। आढ़ती से 82 कनाल आठ मरले जमीन का सौदा 3.50 करोड़ रुपये में सौदा तय कर 1.41 करोड रुपये की ठगी की गई। मतलौडा अनाज मंडी के आढ़ती सूरजमल ने रेरकलां गांव की महिला आशा रानी और उनके दो बेटों मोहित व रोहित पर धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए हैं। आढ़ती की शिकायत पर स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट टीम ने मामले की जांच की। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर शहर थाना में तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मतलौडा क्षेत्र के कवी गांव निवासी आढ़ती सूरजमल ने 26 दिसंबर 2025 को एसपी को शिकायत दी। उन्होंने बताया था उसने अपने साथी आनंद के साथ मिलकर रेर कलां निवासी रोहित, मोहित से जमीन का सौदा तय किया था। दोनों भाईयों ने 82 कनाल आठ मरला जमीन 3.50 करोड़ रुपये में बचेने का सौदा किया। 18 मार्च 2025 को 1.41 करोड़ रुपये लेकर इकरारनामा कर लिया। साथ ही 30 जनवरी 2026 में रजिस्ट्री का दिन तय किया गया। इसी बीच उन्होंने जमीन पर कब्जा भी दे दिया। जिसमें उन्होंने गेंहू की फसल की बुआई भी कर दी।
इसी बीच कृष्ण लाल निवासी कुटानी ने बताया कि यह जमीन उसने खरीद ली है। जिसकी रजिस्ट्री 22 जुलाई 2025 को हो चुकी है। आरोप है कि इकरारनामा करने के बावजूद भी किसी अन्य व्यक्ति को जमीन बेच दी और उनके 1.41 करोड़ रुपये ठग लिए।
एसपी ने इस मामले की जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट को सौंपी। जांच के दौरान टीम ने गहनता से सभी दस्तावेजों की जांच की और सभी पक्षों के बयान दर्ज किए। प्रारंभिक जांच में 1.41 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन की पुष्टि हुई है। प्रथम दृष्टया आरोपियों द्वारा बेईमानी की नीयत से जमीन दोबारा बेचने के साक्ष्य मिले हैं। जांच रिपोर्ट के बाद मोहित, रोहित और उनकी मां आशा रानी के खिलाफ शहर थाने में धोखाधड़ी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।