फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A fire broke out in the slum, the son was attacked with a brick

झुग्गी में लगाई आग, बेटे पर किया ईंट से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in the slum, the son was attacked with a brick
A fire broke out in the slum, the son was attacked with a brick - फोटो : Panipat
बापौली। दुर्गा कॉलोनी में गत दिवस नवरात्रों के दौरान स्पीकर के जरिए की जा रही आरती को बंद कराने के विवाद में समझौता हो गया, लेकिन रविवार को फिर मामले ने तूल पकड़ लिया। रविवार को एक महिला ने बापौली पुलिस को शिकायत देकर दूसरे पक्ष के लोगों पर उसकी झुग्गी में आग लगाने और दूसरी महिला ने घर में घुसकर उसके बेटे पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। डीएसपी समालखा प्रदीप कुमार ने कॉलोनी का दौरा कर पुलिस बल तैनात किया है।
विज्ञापन

दुर्गा कॉलोनी निवासी शोभा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह अपने प्लॉट पर झुग्गी बनाकर बच्चों के साथ रहती है। शनिवार रात करीब 12:30 बजे उसकी आंख खुली तो धुआं उठता दिखा। झुग्गी के कुछ हिस्से का तिरपाल और बांस का डंडा जल गया था। शोभा ने आरोप लगाया कि उसकी झुग्गी में दुर्गा कॉलोनी निवासी दूसरे पक्ष के दो युवकों ने आग लगाई है। दूसरी ओर दर्शन ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि रविवार की सुबह दूसरे पक्ष के युवकों ने उसकी झुग्गी में घुसकर बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। बेटे मोहित पर ईंट से हमला किया। शोर मचाने पर बेटे को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। दोनों महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी समालखा प्रदीप कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कॉलोनी में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed