फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A disabled person died after being hit by a train

Panipat News: ट्रेन की चपेट में आने से असक्त की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 03:20 AM IST
विज्ञापन
A disabled person died after being hit by a train
पानीपत। जींद-पानीपत लाइन पर मंगलवार रात पौने आठ बजे खुखराना गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से असक्त व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक राजेश (32) मूल रूप से अहर गांव का रहने वाला था। वह कई साल से पानीपत की बत्रा कॉलोनी में रह रहे थे। राजेश के माता-पिता की मौत हो चुकी है। राजेश की तीन बड़ी बहनें शादीशुदा हैं। वे अब अकेले रहते थे।
विज्ञापन

जीआरपी एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली था। टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक के पास से एक पर्ची मिली थी जिसमें इसके ताऊ के लड़के का फोन नंबर लिखा था। उस नंबर पर फोन कर परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने बताया कि राजेश बोल और सुन नहीं सकता था। आशंका है कि ट्रेन की आवाज सुनाई न देने के कारण हादसा हुआ हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed