फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A close relative of the gangster had taken the ASI from the police station in his car.

Panipat News: एएसआई को गैंगस्टर का नजदीकी रिश्तेदार थाने से अपनी गाड़ी में ले गया था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
A close relative of the gangster had taken the ASI from the police station in his car.
पानीपत। सेक्टर 13-17 थाने में तैनात एएसआई ऋषिपाल को जिले के एक गैंगस्टर का नजदीकी रिश्तेदार कार में थाने के बाहर से लेकर गया था। करनाल पुलिस ने उपली गांव निवासी दीपक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। वह पानीपत में बरसत चुंगी के पास रहता था। एएसआई की हत्या में सिवाह गांव के एक युवक के भी शामिल होना बताया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि आरोपी दीपक और एएसआई ऋषिपाल ने इससे पहले पार्टी भी की थी। इस दौरान पुलिस के चार कर्मचारियों के भी साथ होने की चर्चा है। हालांकि पुलिस के अधिकारियों ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

एएसआई ऋषिपाल सेक्टर-13-17 थाना में शनिवार को ड्यूटी पर आया था। उसने थाना में दिनभर कई मामलों का परिवाद किया था। कुछ मामलों में सुलह न होने पर मुकदमा दर्ज किया था। वह ड्यूटी के दौरान शनिवार की रात करीब आठ बजे खाना खाने के लिए थाने निकला था। उसकी गाड़ी थाने में ही खड़ी थी। बताया जा रहा है कि आरोपी दीपक उसको थाने के बाहर गाड़ी में मिला था और उसको अपने साथ ले गया। उन्होंने एक स्थान पर पार्टी की थी। इसमें पांच अन्य लोग भी बताए जा रहे हैं। इनमें चार पुलिसकर्मी थे। बताया जा रहा है कि अन्य चार पुलिसकर्मी चले गए थे। एएसआई ऋषिपाल और आरोपी दीपक व सिवाह निवासी उसका दोस्त वहीं बैठे रह गए। आरोपी ने करनाल पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में भी बताया कि उसकी एएसआई ऋषिपाल के साथ दोस्ती थी। पार्टी के बाद वे गाड़ी में करनाल की तरफ चले गए। उसकी किसी बात पर कहासुनी हो गई। तैश में आकर अपने पास रखी पिस्तौल से ऋषिपाल पर गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed