फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A cattle herder drowned in the Yamuna while saving a calf.

Panipat News: कटड़े को बचाते समय यमुना में डूबा पशुपालक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
A cattle herder drowned in the Yamuna while saving a calf.
रिंकू​। स्रोत : परिजन
- ग्रामीण पांच गोताखोरों की टीम के साथ कर रहे तलाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली (पानीपत)। अधमी गांव का पशुपालक रिंकू (25)मंगलवार सुबह करीब 10 बजे कटड़े को बचाते समय यमुना में डूब गए। वे अपने पशुओं को चराने के लिए यमुना पार ले जा रहे थे। परिजन ग्रामीणों और पांच गोताखोरों की टीम के साथ तलाश करने में लगे हैं। उनका शाम तक कोई सुराग नहीं लगा था। सनौली खुर्द थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।
अधमी गांव के प्रकाश ने बताया कि उनका बेटा रिंकू पांच भाइयों में सबसे छोटा है। वह मजदूरी करता है और पशुओं को रखता है। रिंकू मंगलवार को अपने पशुओं को यमुना की तलहटी स्थित खेतों में चराने जा रहा था। वह सुबह करीब 10 बजे यमुना के पानी से होकर जा रहा था। उनका कटड़ा पानी की तरफ चला गया। वह उसको बाहर निकालने लगे लेकिन रिंकू गहरे पानी में डूब गए। सूचना पर सनौली खुर्द थाना प्रभारी वेदपाल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के धर्मेंद्र सहित पांच गोताखोरों की टीम ने इंजन बोट से यमुना में तलाशी अभियान चलाया। उनका शाम तक कोई सुराग नहीं लग पाया। पिता ने बताया कि रिंकू शादीशुदा है और दो साल का एक बच्चा है। पत्नी गर्भवती है। सनौली खुर्द थाना पुलिस के प्रभारी वेदपाल ने बताया कि गोताखोरों की मदद से उसे तलाश किया जा रहा है।

रिंकू। स्रोत : परिजन

रिंकू। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed