फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A bank employee was duped of Rs 28 lakh by someone giving him a fake Canadian visa.

Panipat News: कनाडा का फर्जी वीजा देकर बैंककर्मी से 28 लाख रुपये की ठगी

Fri, 29 May 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 29 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
A bank employee was duped of Rs 28 lakh by someone giving him a fake Canadian visa.
पानीपत। उग्राखेड़ी गांव निवासी बैंककर्मी के दो नजदीकी रिश्तेदारों को कनाडा भेजने का झांसा देकर दो एजेंटों ने 28 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने पैसे लेकर उन्हें कनाडा का फर्जी वीजा थमा दिया। जब वह एयरपोर्ट पर पहुंचे तो जांच के बाद इसका पता चला। डीएसपी की जांच के बाद दोनों के खिलाफ चांदनी बाग थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

उग्राखेड़ी गांव के मनजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक बैंक में लोन डिपार्टमेंट में काम करते हैं। 29 जनवरी 2025 को उसकी मुलाकात अनुज उर्फ अन्नू निवासी शिमला मौलाना से हुई। अनुज ने कहा कि वह अपने साथी तपन मलिक निवासी नई अनाज मंडी सफीदों के साथ युवाओं को विदेश भेजने का काम करते हैं। पहले भी पानीपत और करनाल के युवाओं को न्यूजीलैंड भेज चुके हैं। आरोपियों ने कहा कि वह उनके साले और साली को भी कनाडा भेज देंगे। इसके लिए 52 लाख रुपये की मांग की। मनजीत ने बताया कि वह उनकी बातों में आ गया और अनुज के खाते में आठ लाख रुपये जमा करा दिए। अनुज ने उनके साले व साली के पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज ले लिए और जल्द ही विदेश भेजने की बात कही। कुछ दिन बाद उसने 23 लाख रुपये और 14 लाख रुपये आरोपियों को दिए।
विज्ञापन

पैसे लेने के बाद आरोपियों ने उन्हें कनाडा का वीजा दे दिया। जब वह एयरपोर्ट पर पहुंचे तो वीजा फर्जी निकला। इसके बाद उसने दोनों से अपने पैसे वापस मांगे। कुछ पैसे वापस करने के बाद बाकी पैसे देने से आरोपियों ने इन्कार कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी देने लगे। उन्होंने एसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी की जांच के बाद दर्ज हुई प्राथमिकी
एसपी ने मामले की जांच डीएसपी को सौंपी। डीएसपी ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने विदेश भेजने के नाम पर 23 व 14 लाख रुपये लिए थे। बाद में नौ लाख रुपये वापस कर दिए थे। जांच में सामने आया है कि विदेश भेजने के नाम पर करीब 28 लाख रुपये की ठगी की गई है। डीएसपी की जांच के बाद दोनों अनुज व तपन के खिलाफ चांदनीबाग थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed