फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A bag full of 85 thousand cash looted from the employee of the finance company

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूटा 85 हजार नकदी से भरा बैग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
A bag full of 85 thousand cash looted from the employee of the finance company
इसराना। सोनीपत से ग्रुप लोन की पेमेंट इकट्टा कर लौट रहे फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से बाइक सवार तीन बदमाश 85 हजार नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। बदमाश नकदी के साथ-साथ बॉयोमेट्रिक मशीन और लैपटॉप भी ले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत इसराना थाने की पुलिस को दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से राजस्थान के भरतपुर के गांव धर्मपुरा निवासी रवि मोहन ने बताया कि वह भारत फाइनेंस कंपनी में बतौर ग्रुप लोन काम करता है। पानीपत में बस अड्डा चौक, मतलौडा में रहता है। तीन अक्तूबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे मुडलाना गांव व चिड़ाना सोनीपत में ग्रुप लोन कर मतलौडा वापस लौट रहा था। जब वह परढाना से मेन रोड पर पहुंचा तो करीब साढ़े छह बजे उसकी बाइक के आगे तीन युवकों ने अपनी बाइक अड़ा दी। बाइक रुकवाते ही उन्होंने उसका बैग छीन लिया। बैग में कलेक्शन के 85 हजार रुपये थे। टैब और बायोमेट्रिक मशीन भी थी। वारदात के बाद उसने कंपनी के दूसरे साथी वसीन निवासी गांव कुतुबा माजरा जिला सहारनपुर यूपी को फोन कर अलर्ट किया और जाकर इसराना थाने की पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed