{"_id":"84-61369","slug":"Panipat-61369-84","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत बिजली निगम रिकवरी में अव्वल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत बिजली निगम रिकवरी में अव्वल
Panipat
Updated Thu, 12 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। बिजली निगम को रेवेन्यू देने के मुकाबले में पानीपत सर्कल नंबर वन स्थान पर है। निगम के सीएमडी समेत अन्य आला अधिकारियों ने सबसे ज्यादा रेवेन्यू आने पर पानीपत सर्कल को विशेष रूप से बधाई दी है। अगस्त में अकेले पानीपत सर्कल ने बिजली निगम को करीब 90 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दिया है।
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम में इस समय पानीपत सर्कल हर तरह से नंबर वन चल रहा है। पिछले माह में निगम को अकेले पानीपत सर्कल ने 90 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दिया है। इससे पानीपत नंबर एक पर पहुंच गया है। 85 करोड़ रुपये का रेवेन्यू देकर कुरुक्षेत्र दूसरे और 82 करोड़ रुपये का रेवेन्यू देकर सोनीपत तीसरे स्थान पर है।
स्पेशल मेंटेनेंस से घटा लाइन लॉस
पानीपत सर्कल बिजली निगम के सहयोग से लंबे समय से कई विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं, जिनके परिणाम स्वरूप इसके सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। निगम द्वारा चलाया गया मेंटेनेंस अभियान बहुत लाभकारी रहा है। अभियान के दौरान रखे गए नए ट्रांसफार्मर, जर्जर तार का बदलना, जरूरत के हिसाब से फीडरों का लोड बढ़ाना और नए फीडर भी स्थापित करने से लाइन लॉस कम हुआ है। जितना लाइन लॉस कम होगा यह निगम के लिए फायदेमंद होगा। स्पेशल मेंटेनेंस अभियान के बाद बिजली भी अच्छी चली। ज्यादा बिजली चलने पर उपभोक्ताओं ने भी सुचारु रूप से बिल भरे।
विज्ञापन
डिफाल्टरों पर कसी नकेल
सर्कल अधिकारियों ने डिफाल्टरों पर नकेल कसने मेें भी कोई कसर नहीं छोड़ी। सर्कल अधिकारियों ने हर रोज जगह-जगह पर अभियान चलाए। अकेले सनौली रोड ने 19 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दिया। यहां के एसडीओ युद्धवीर के नेतृत्व मेें कर्मचारियों ने कमान संभाली।
वर्जन
पानीपत सर्कल उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम को अगस्त में 90 करोड़ रुपये का रेवेन्यू देकर पहले स्थान पर पहुंच गया है। इसके लिए सर्कल के सभी अधिकारी और कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। आगे भी प्रयास किए जाते रहेंगे कि पानीपत सर्कल उपभोक्ताओें सुविधा देने और निगम को अच्छा रेव ेन्यू देने में नंबर वन रहे।
एमएस दहिया, एसई, बिजली निगम पानीपत।