फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   निगम क्लर्क को थप्पड़ जड़ा

निगम क्लर्क को थप्पड़ जड़ा

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Panipat
Panipat Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम में खानदानी जमीन अपने नाम कराने आए एक व्यक्ति ने नगर निगम क्लर्क को थप्पड़ जड़ दिया। इस संबंध में सिटी थाने में शिकायत कर दी है। मामले को लेकर निगम कार्यालय में लोगों का जमावड़ा लग गया और काफी समय तक कामकाज ठप रहा।
विज्ञापन

नगर निगम के क्लर्क सोमनाथ शर्मा ने सिटी थाने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार शाम करीब चार बजे एक व्यक्ति खानदानी जमीन अपने नाम कराने के लिए कार्यालय में आया था। सोमनाथ ने राजेंद्र पालीवाल नामक इस व्यक्ति के कागजातों में कमी बताई। इस पर सोमनाथ अधिकारियों के पास पहुंच गया। उच्च अधिकारियों द्वारा क्लर्क से जमीन नाम नहीं करने का कारण पूछने पर उसने कागजातों में कमी होने की बात कही। उसने कहा कि कागजातों की कमी पूरी होते ही जमीन नाम हो जाएगी। इसके बाद अधिकारियों के सामने ही उनकी बहस हो गई। सोमनाथ ने आरोप लगाया कि बाद में बहस इतनी बढ़ गई की कि उक्त व्यक्ति ने उसके थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना की सूचना मिलने पर अन्य नगर निगम कर्मी भी भड़क गए। इसके बाद सोमनाथ ने सिटी थाना पुलिस में राजेंद्र पालीवाल के खिलाफ शिकायत दे दी।
विज्ञापन

वर्जन
एक व्यक्ति जमीन अपने नाम कराने के लिए आया था, क्लर्क ने उसके कागजातों में कमी बताई थी। उसने ताव में आकर क्लर्क को थप्पड़ मार दिया, जिसकी शिकायत सिटी थाने में कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र शर्मा, सचिव, नगर निगम, पानीपत
वर्जन

नगर निगम क्लर्क सोमनाथ शर्मा ने राजेंद्र पालीवाल के खिलाफ शिकायत दी है। मामले की छानबीन की जा रही है। शनिवार दोनो पक्षों को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया है।
राजकुमार, एएसआई, सिटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed