{"_id":"84-45823","slug":"Panipat-45823-84","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 साल बाद भगोड़ा गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 साल बाद भगोड़ा गिरफ्तार
Panipat
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गन्नौर (सोनीपत)। पुलिस ने चोरी और अवैध शस्त्र रखने के अलग-अलग मामलों में अदालत द्वारा घोषित आरोपी को 14 वर्ष बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ अदालत की अवमानना के दो अन्य मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गन्नौर पुलिस ने गांव राजलूगढ़ी भौगीपुर निवासी संजय को गिरफ्तार किया है। वह 14 वर्ष से फरार था। आरोपी को वर्ष 1997 में कार चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बाद में जमानत मिलने के बाद वह अदालत में पेश नहीं हुआ। बाद में आरोपी को 1999 में गन्नौर पुलिस से अवैध शस्त्र के मामले में काबू किया था। उस मामले में भी वह अदालत से जमानत लेकर यह फरार चल रहा था। आरोपी को पुलिस ने दीपावली के दिन गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पर रोहतक, पानीपत, दिल्ली में भी कई मामले दर्ज है।