फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   94 thousand cheated in the name of approval of solar pump

सोलर पंप मंजूर होने के नाम पर ठगे 94 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 02:51 AM IST
विज्ञापन
94 thousand cheated in the name of approval of solar pump
सरकारी योजना के तहत सोलर पंप मंजूर होने की बात कहकर एक अज्ञात व्यक्ति ने कुहाड़ पाना निवासी ग्रामीण से 94050 रुपये ठग लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुहाड पाना निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 दिसंबर 2021 को उसने सोलर पंप किसान योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन किया था। अगले ही दिन उसके पास फोन आया कि उसका ट्यूबवेल पास हो गया है। इसके लिए पैसे जमा करा दो। इसके बाद उसने पांच बार में 11200 रुपये, 5600 रुपये, 5600 रुपये, 14200 रुपये तथा 57450 रुपये बताए गए खाते में डलवा दिए। इसके उपरांत कुछ दिन बाद उसी मोबाइल नंबर पर फोन किया तो उसने और पैसे डालने को कहा। शक होने पर उन्होंने योजना के संबंध में पानीपत के सरकारी कार्यालय में जाकर पूछताछ की तो पता चला कि ना तो उनका सोलर पंप पास हुआ है और ना ही उसके द्वारा दी गई रकम सरकारी खाते में जमा हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed