{"_id":"5b634fcc4f1c1b6f668b6e92","slug":"91533235148-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना नक्शा पास कराये भवन निर्माण करने वालों को निगम जारी करेगा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना नक्शा पास कराये भवन निर्माण करने वालों को निगम जारी करेगा नोटिस
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना नक्शा पास कराए निर्माण करने वालों को जारी होगा नोटिस
- सिर्फ नक्शा का आवेदन कर निर्माण शुरू करने वालों पर कसेगा शिकंजा
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। नगर निगम क्षेत्र में बिना नक्शा बन रहे बहुमंजिला भवनों का निर्माण करने वालों पर निगम शिकंजा कसेगा। निगमायुक्त ने अधिकारियों के साथ भवन का नक्शा पास करने वाली शाखा के अधिकारियों की बैठक की है। बैठक में यह बात सामने आई कि लोग निगम में नक्शे का आवेदन कर विभागीय लोगों से मिलीभगत कर निर्माण कर रहे हैं। इस पर उन्हें आदेश दिया गया है कि वह सर्वे कर निर्माणाधीन साइटों को देखें और बिना नक्शा पास कराए निर्माण चालू करने वालों को नोटिस जारी करें।
नगर निगम के पास इस तरह की शिकायत आ रही है कि लोग मानकों के विपरीत भवन का निर्माण कर रहे हैं। इस कारण पड़ोस के बने पुराने भवनों को गिरने या किसी हादसे का डर बना रहता है। सड़कों पर या प्लॉट के आसपास मलवा पड़ा रहता है। निगमायुक्त ने आदेश दिया कि ब्रांच में नक्शे के लिए आए आवेदनों की साइट का निरीक्षण किया जाए। यह देखा जाए कि नक्शा पास हुए बिना तो निर्माण नहीं चल रहा है। साथ में यह भी देखा जाए कि आवेदन कितनी मंजिल का है और मौके पर निर्माण कितना हो रहा है। इस संबंध में निगमायुक्त प्रदीप डागर ने कहा कि भवन निर्माण को लेकर अनियमितता की शिकायत मिल रही है। इसके बाद शाखा के अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। विभाग की ओर से अनियमितता बरतने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।