फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   इनहांसमेंट-पानी के बिलों के रेट बढोतरी के विरोध में उतरे उद्यमी और हुडावासी

इनहांसमेंट-पानी के बिलों के रेट बढोतरी के विरोध में उतरे उद्यमी और हुडावासी

Tue, 24 Oct 2017 12:15 AM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
इनहांसमेंट-पानी के बिलों के रेट बढोतरी के विरोध में उतरे उद्यमी और हुडावासी
इन्हांसमेंट-पानी के बिलों की रेट बढ़ोतरी के विरोध में उतरे उद्यमी और हुडावासी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। हुडा के वासी व उद्यमी अपने ही विभाग के विरोध में उतर आए हैं और हुडा कार्यालय को घेरकर अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उद्यमी इन्हांसमेंट के बाद पानी के बिलों के नोटिसों का विरोध कर रहे हैं तो स्थानीय निवासी पानी के बिलों के नोटिसों को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। हुडावासियों व उद्यमियों ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव करने का फैसला लिया है। जिसमें प्रदेशभर से लोगों के पहुंचने का दावा जताया है।
डायर्स एसोसिएशन और हुडा के पांच सेक्टरों की आडब्ल्यूए सोमवार सुबह ही सेक्टर-18 स्थित हुडा ईओ कार्यालय में पहुंचे। स्थानीय लोगों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की, लेकिन अधिकारियों की आंखें नहीं खुल सकी। डायर्स एसोसिएशन के प्रधान भीम सिंह राणा, सेक्टर-सात आरडब्ल्यूए के प्रधान बलजीत सिंह व सेक्टर-18 प्रधान गुरजीत सिंह ने कहा कि हुडा अपनी नैय्या को डूबने से बचाने के लिए स्थानीय निवासियों व उद्यमियों पर अपना बोझ डाल रहा है। पहले हुडा सेक्टर-29 पार्ट-टू को इन्हांसमेंट के नोटिस दिए गए। इसके बाद रिहायशी क्षेत्र में नोटिस देना शुरू कर दिए। स्थानीय निवासी व उद्यमी इन्हांसमेंट की समस्या को समाधान नहीं करा पाए थे कि अब पानी के बिल बढ़ाकर भेज दिए गए। उन्होंने कहा कि वे इसका पूरजोर विरोध करेंगे और मंगलवार को हरियाणा विधानसभा का घेराव करेंगे। इस मौके पर रामपत नैन, इंद्र सिंह धौंचक, राजेंद्र प्रसाद, बिजेंद्र गुलिया, मोहब्बत सिंह, पाल सिंह व रणधीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिल का इसलिए कर रहे हैं विरोध
हुडा द्वारा पानी व सीवर का रेट दस रुपये यूनिट लागू किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार पानी की खपत का 25 प्रतिशत सीवर चार्ज के रूप में वसूला जाएगा। एक अधिकारी के अनुसार पहले प्रति फ्लश की दर से सीवर का बिल लिया जाता था। जबकि बिना मीटर पानी लेना सस्ता कर दिया है। सौ गज के मकान पर मात्र 250 रुपये मासिक देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हांसमेंट सबसे बड़ा मुद्दा, सीएम भी खड़े कर चुके हैं हाथ
हुडावासियों के लिए इन्हांसमेंट सबसे बड़ा मुद्दा है। जिस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी हाथ खड़े कर चुके हैं। हुडा द्वारा 2005 से 2017 तक का इन्हांसमेंट वसूलने का नोटिस जारी किया गया है। जिस पर 15 प्रतिशत ब्याज लगाया गया है। अकेले सेक्टर-29 पार्ट-टू पर 325 करोड़ रुपये का इन्हांसमेंट डाला गया है। इसके अलावा सेक्टर-29 पार्ट-वन, सेक्टर-25 पार्ट वन व टू, सेक्टर-11 व 12, सेक्टर-13 व 17, 18, 6, 7, 8 व सेक्टर-40 है। इनमें सेक्टर-छह, 11, 12, 13, 17 व 18 में सबसे ज्यादा मकान हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल उद्यमियों द्वारा बार-बार मांग उठाने के बाद सेक्टर-29 पार्ट टू की इन्हांसमेंट करीब छह सौ रुपये घटाई गई है। मुख्यमंत्री ने पिछले माह दो दिन के जनता दरबार के दौरान उद्यमियों की मीटिंग में इस बात का जिक्र भी किया था। सीएम ने साफ कहा था कि वे इसके बदले कुछ जमीन सेक्टर से दूसरे काम के लिए लेंगे। जबकि उद्यमी इन्हांसमेंट का ब्याज माफ करने की बात कर रहे हैं।


हुडा द्वारा इन्हांसमेंट व पानी के बिल नियमानुसार दिए गए हैं। ये उनके स्तर का फैसला नहीं है। वे नियमानुसार काम कर रहे हैं। किसी का बिल गलत है या फिर दूसरी कोई दिक्कत है तो वे समाधान कर सकते हैं।
दीपक घनघस, ईओ, हुडा।

-सरकार व हुडा के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया
-सरकार ने पहले इनहांसमेंट बढ़ाया और अब सात गुना पानी का बिल बढ़ाया
-उद्यमी व सेक्टरवासी बोले इतना अधिक चार्ज नहीं भर पाएंगे
-उद्यमियों व सेक्टरवासियों ने मंगलवार को विधानसभा घेरने की चेतावनी दी
फोटो-10 व 11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed