फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में ताइक्वांडों व कराटे प्रतियोगिता का रहा दूसरा दिन

राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में ताइक्वांडों व कराटे प्रतियोगिता का रहा दूसरा दिन

Tue, 24 Oct 2017 12:34 AM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में ताइक्वांडों व कराटे प्रतियोगिता का रहा दूसरा दिन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानपीत। हरियाणा स्वर्ण जयंती खेल महाकुंभ योजना के तहत प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडों और कराटे खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिन रहा। दूसरे दिन प्रदेश के सभी जिलों के करीब साढ़े 1100 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इस मौके पर उपाधीक्षक दलबीर सिंह, सहायक जगबीर सिंह उपस्थित रहे। ताइक्वांडों प्रतियोगिता में दूसरे दिन के मुकाबलों में अंडर-14 आयु वर्ग के ब्वायज में 37 किलोग्राम में पानीपत का मौ. कैफ अंसारी प्रथम और 65 किलोग्राम में करनाल का हर्षदीप प्रथम रहा।
प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम आर्य पीजी कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित किया गया। मुख्यातिथि के रूप में सेवानिवृत जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी खेल विभाग हरियाणा यशबीर सिंह गोयत ने खिलाडिय़ों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि खेलों से जहां आपसी भाइचारे की भावना को बल मिलता है, वहीं खिलाडिय़ों में नेतृत्व करने की भावना का भी विकास हो पाता है। डॉ. एमकेके आर्य माडल पब्लिक स्कूल में हरियाणा राज्य स्तरीय कराटे खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई।
विज्ञापन

कराटे के ये रहे परिणाम
25 किलोग्राम लड़कियां
भारती कुरुक्षेत्र प्रथम, वर्षा दादरी द्वितीय और अंतिमा भिवानी व अंजली महेंद्रगढ़ ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
30 किलोग्राम लड़कियां
एकता रोहतक प्रथम, सुनाक्षी यमुनानगर द्वितीय और अक्षिता गुरुग्राम व आयु हिसार ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
35 किलोग्राम लड़कियां
डिम्पल फरीदाबाद प्रथम, दिप्ती हिसार द्वितीय और मोनल रोहतक व प्रिया भिवानी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
40 किलोग्राम लड़कियां
रिशू दादरी प्रथम, वंसीका गुरुग्राम द्वितीय और अंजली हिसार व कनिष्का फतेहाबाद ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
--------
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सोमवार को आर्य पीजी कॉलेज में निम्न आयुवर्ग व वजनों में ताइक्वांडों खेल प्रतियोगिता करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताइक्वांडो प्रतियोगिता के ये रहे परिणाम
अंडर-14 ब्वायज 37 किलोग्राम
मौ. कैफ अंसारी पानीपत प्रथम, सागर पलवल द्वितीय और हर्षदीप रोहतक व अनिरूद्ध सोनीपत ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-14 ब्वायज 65 किलोग्राम
हर्षदीप करनाल प्रथम, युगल हिसार द्वितीय और नमीतेश सोनीपत व धु्रव अंबाला ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-14 गर्ल्स 33 किलोग्राम
नेहा हिसार प्रथम, वर्षा सोनीपत द्वितीय और जैंसी कुरुक्षेत्र व कशिश फरीदाबाद ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-17 ब्वायज 78 किलोग्राम
रोहित सोनीपत प्रथम, विनय रोहतक द्वितीय और हिमांशु रेवाड़ी व योगेश हिसार ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
फोटो-12 से 15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed