{"_id":"59ee36c84f1c1bce538b8de6","slug":"91508783816-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में चार दिनों से धान की खरीद नहीं होने से आढ़तियों और किसानों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में चार दिनों से धान की खरीद नहीं होने से आढ़तियों और किसानों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ जताया रोष
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों व आढ़तियों ने मार्केट कमेटी चेयरमैन को सुनाया दुखड़ा
सनौली। सनौली-बापौली अनाज मंडी में चार दिनों से धान खरीद एजेंसी हैफेड द्वारा खरीद न करने से मंडी में किसानों ने एजेंसी व सरकार के खिलाफ रोष जताया। मंडी में खरीद कराने की समस्या लेकर किसान मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र जलमाना व वाइस चेयरमैन लधाराम रहेजा के पास पहुंचे और खरीद शुरू कराई।
मंडी में धान बेचने आए किसानों को चार दिनों बाद भी खरीद एंजेसी हैफेड द्वारा धान खरीद नहीं होने से सोमवार को सब्र का बांध जवाब दे गया। उन्होंने मंडी के अंदर एकजुट होकर धान खरीद एजेंसी हेफैड, प्रशासन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया और अपनी समस्या मार्केट कमेटी चेयरमैन और वाइस चेयरमैन को बताई। इस पर मार्केट कमेटी चेयरमैन ने तुरंत किसानों के साथ अनाज मंडी में पहुंचे और खरीद एजेंसी को भी मौके पर बुलाया और धान की खरीद शुरू कराई। किसान राजबीर, सुलतान, विनोद, सुनील, सीसपाल, विक्रम व जयकुमार का कहना है कि सनौली-बापौली मंडी में चार दिनों से धान बेचने के लिए धान डाली हुई हैं। मंडी में धान खरीद एजेंसी हैफेड द्वारा खरीद नहीं की जा रही थी।
चेयरमैन ने धान की खरीद कराई शुरू
फोटो-19 व 20