फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में नहीं मिल पा रही सीट

बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में नहीं मिल पा रही सीट

Sun, 22 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में नहीं मिल पा रही सीट

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। दिवाली के बाद छठ पूजा त्योहार के लिए बिहार जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। जिस कारण रेलवे स्टेशन पानीपत के रिजर्वेशन काउंटर पर ट्रेनों की 500 तक वेटिंग लिस्ट पहुंच चुकी है। वहीं दूसरी और आम दिनों की अपेक्षा पानीपत रेलवे स्टेशन के राजस्व में लगभग 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है।
बिहार में छठ पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धाभाव से मनाया जाता है। जिस कारण हरियाणा व अन्य प्रदेशों में गए बिहार निवासी अपने प्रदेश जाते है। इसी कारण से बिहार की तरफ जाने वाली सभी ट्रेनों में सीट फुल होने के कारण वेटिंग 500 तक पहुंच गई है। मुख्य टिकट वितरक अधिकारी ने बताया कि पिछले कई दिनों से स्टेशन से सिर्फ वेटिंग ही चल रही है। रिजर्वेशन की सभी सीटें सभी गाड़ियों में पूरी है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि छठ पर्व को लेकर यात्रियों की ट्रेनों में आवाजाही काफी बढ़ गई है। जिस कारण ट्रेनों में काफी भीड़ है। बिहार जाने वाली गाड़ियों में तो वेटिंग में भी टिकटें नहीं मिल रही हैं। वहीं पर शनिवार को भैया दूज का त्यौहार होने के कारण लोकल ट्रेनों में भी काफी भीड़ देखी गई। बसों का किराया महंगा होने के कारण ज्यादातर यात्री ट्रेनों का ही रुख कर रहे है।
विज्ञापन

रिजर्वेशन कराने में ही पसीना, वह भी वेटिंग में मिल रही
बिहार मूल के रामबिसाऊ, हरिराज व नितेश ने बताया कि वे शनिवार को पानीपत रेलवे स्टेशन पर टिकट बुक कराने आए। यहां पर रिजर्वेशन के लिए लंबी लाइन लगी हुई थी। उनका काफी मशक्कत के बाद खिड़की तक नंबर आया। इसके बाद उनको वेटिंग का टिकट मिला। छठ पूजा पर घर जाना जरूरी है। ऐसे में ट्रेन में भीड़भाड़ में जाना मजबूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
त्योहारों को देखते हुए ट्रेनों में बहुत है। खासकर बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में रस अधिक है। इन ट्रेनों में वेटिंग पांच सौ तक भी पहुंच गया है। अब लोग ऑनलाइन रिजर्वेशन भी कराने लग गए हैं।
अवधेश कुमार, सीएमआई, रेलवे स्टेशन, पानीपत।


दिवाली के बाद छठ पूजा, रेलवे में पांच सौ की वेटिंग पहुंची
फोटो-24 व 25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed