{"_id":"59cfe4b14f1c1bab538b5186","slug":"91506796721-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने श्री विजयदशमी पर्व पर शस्त्र पूजन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने श्री विजयदशमी पर्व पर शस्त्र पूजन किया
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश को प्रचंड महाशक्ति बनाएंगे : सुधीर
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने श्री विजयदशमी पर्व पर माधव संघ स्थान, हुडा सेक्टर-12 व बंदा वीर बैरागी संघ स्थान गोहाना रोड में शस्त्र पूजन किया। पूजन को विराम देने के बाद बौद्धिक संबोधन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांतीय बौद्धिक प्रमुख सुधीर ने माधव संघ स्थान और विभाग प्रचार प्रमुख नरेंद्र ने बंदा वीर बैरागी संघ स्थान में बौद्धिक संबोधन किया। उन्होंने कहा कि देश, समाज व मानवता की सेवा के प्रति समर्पण भाव से ही संगठन को मजबूती मिलती है। इसके मद्देनजर हमें हर तरह के स्वार्थ का त्याग कर देश, समाज, मानवता और हिंदुत्व की सेवा व रक्षा करनी है। उन्होंने कहा कि धर्म व समाज की मजबूत होगा तो बाहरी ताकतें कुछ नहीं बिगाड़ सकती। उन्होंने इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि जब जब हिंदू असंगठित हुआ तब तब दासता झेलनी पड़ी। इतिहास से सबक लेते हुए स्वयं के साथ संगठन और हिंदुत्व को प्रचंड तरीके से मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूर्वोत्तर राज्यों व जम्मू-कश्मीर में हालात ठीक नहीं हैं। इन क्षेत्रों में आतंकवाद हावी है। इसके मद्देनजर हम सबको सतर्क रहते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए काम करना होगा। उन्होंने कहा कि चीन हमारे देश पर व्यापारिक रूप से हावी है। वहीं चीन के वर्चस्व को खत्म करने के लिए ठीक वैसे ही कार्य करना होगा जैसे की पानीपत के कंबल उद्योग ने कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पानीपत के कंबल उद्योग ने कम लागत में गुणवत्ता वाला कंबल बनाकर चीनी कंबल उद्योग को एक तरह से धराशाही कर दिया है। उन्होंने कहा कि चीन के व्यापारिक वर्चस्व को खत्म करना देशवासियों के हाथ में है। यदि देश वासी चीनी उत्पादों की खरीद बंदकर देंगे तो निश्चित रूप से देश में चीन का व्यापारिक वर्चस्व स्वयं ही खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि देश भर में एक से 15 अक्तूबर तक स्वदेशी मंच के स्वयंसेवी घर घर जाकर व विभिन्न प्रचार माध्यमों से देशवासियों को स्वदेशी उत्पादों की खरीद व प्रयोग के प्रति जागरूक करेंगे। इवहीं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवियों ने बैंड की गगन भेदी व जोश भर देने वाली धुन पर पथ संचलन किया। पथ संचलन कर रहे स्वयंसेवियों पर नागरिकों ने जगह जगह पुष्प वर्षा की और देशभक्ति के गगनभेेदी नारे लगाए। नागरिकों ने सड़कों के किनारे खड़े होकर तालियां बजाकर देश भक्ति के नारे लगाकर पथ संचलन कर रहे आरएसएस के स्वयं सेवियों का जोश बढ़ाया।
-पानीपत जीटी रोड की पूर्व व पश्चिम दिशा में अलग-अलग पथ संचलन किया
फोटो-