{"_id":"59b43dc74f1c1bea7f8b570b","slug":"91504984519-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन व पुलिस ने देर रात को जेसीबी से सड़क उखाड़ किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन व पुलिस ने देर रात को जेसीबी से सड़क उखाड़ किया पौधरोपण
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेसीबी से सड़क को उधेड़कर किया पौधरोपण
- सांसद चोपड़ा ने 55 दिन पहले टोल के नजदीक सड़क का किया था उद्घाटन
- मौके पर पहुंचे एसडीएम, डीएसपी देसराज, थाना शहर प्रभारी सुरेश कुमार व एलएनटी के उच्चाधिकारी
फोटो-16 से 20
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
प्रशासन ने शुक्रवार देर रात जेसीबी से टोल के नजदीक सड़क को उधेड़कर पौधरोपण कर दिया। सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा ने टोल फ्री की मांग को लेकर डेढ़ माह पहले उठे विवाद को शांत करने के लिए टोल के नजदीक सेक्टर-18 को जाने वाली सड़क का रिबन काटकर उद्घाटन किया था। टोल फ्री मंच व हुडा सेक्टर-18 आरडब्ल्यूए ने ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा व सांसद प्रतिनिधि को गुहार लगाई है। सांसद ने भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बात कर समस्या का स्थायी समाधान कराने का भरोसा दिया है।
एसडीएम पानीपत विवेक चौधरी, डीएसपी देशराज व एसएचओ सिटी सुरेश कुमार शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे दल-बल के साथ जीटी रोड स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचे। उन्होंने यहां पर टोल प्रबंधन से बात की और देर रात करीब साढ़े 11 बजे जीटी रोड से सेक्टर-18 को जाने वाले रास्ते को जेसीबी के साथ जोडना शुरू कर दिया। प्रशासनिक अमले की देखरेख में देर रात करीब ढाई बजे तक सड़क को तोड़ने का काम चलता रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने सड़क के रोड़े व कंकरीट को साथ के साथ ट्रैक्टर ट्राली से उठवा दिया और देर रात को दो दर्जन पौधे लगाकर हरियाली खड़ी कर दी। वहीं टोल फ्री मंच के संयोजक गौरव लिखा सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के सामने पूरे विषय को रखा, लेकिन अधिकारियों ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की।
ग्रामीण विधायक व सांसद प्रतिनिधि को लगाई गुहार
पानीपत टोल फ्री मंच के संयोजक गौरव लिखा व दूसरे लोगों ने प्रशासन व पुलिस अधिकारियों द्वारा रातोंरात सड़क को उखाडने की निंदा की। वे शनिवार को पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा से मिले और पूरे मामले को उनके सामने रखा। इसके अलावा सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा के प्रतिनिधि वीरेंद्र गौतम से मिले। उन्होंने सांसद द्वारा शुरू कराई सड़क को खोदने की बात बताई। वीरेंद्र गौतम ने फोन पर सांसद से पूरे मामले को अवगत कराया। सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा ने सोमवार को भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर पूरे मामले का स्थायी तौर पर हल कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
सांसद अश्विनी चोपड़ा ने काटा था रिबन
टोल फ्री मंच ने पिछले दिनों पानीपत को टोल फ्री करने की मांग की थी। हुडा सेक्टर आरडब्ल्यूए व आसपास के ग्रामीण भी सामने आ गए थे। उन्होंने विधायकों व सांसद को रास्ता खुलवाने और पानीपत को टोल फ्री करने की मांग की थी। सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा ने 13 जुलाई को जीटी रोड से सेक्टर-18 को जाने वाली सड़क का रिबन काटकर उद्घाटन कर दिया था और उन्होंने जल्द ही सड़क बनाने का भरोसा दिया था।
वर्जन
जीटी रोड टोल के नजदीक सेक्टर-18 की तरफ खोले रास्ते को बंद करने के आदेश थे। वे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पहुंचे थे। सरकार व उच्चाधिकारियों के फैसले को अमल में लाया गया है।
-विवेक चौधरी, एसडीएम पानीपत।