{"_id":"59ee37c44f1c1bf2538b87ad","slug":"81508784068-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसराना सिटी के दर्जे से वंचित, दुकानदारों के काम धंधे ठप्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसराना सिटी के दर्जे से वंचित, दुकानदारों के काम धंधे ठप्प
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानदारों को नहीं मिल रही पर्याप्त बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
इसराना। इसराना बाजार के दुकानदारों व मकान मालिक नियमित बिजली बिल भर रहे लेकिन फिर भी दुकानदार काम के समय में बिजली न मिलने की वजह से परेशान हैं। दुकानदारों का कहना है पहले इसराना को बिजली निगम ने सिटी का दर्जा दिया हुआ था। लेकिन करीब डेढ़ साल से इसराना सिटी के दर्जे से वंचित है। बिजली न मिलने से दुकानदारों के काम धंधें ठप हो कर रह गए हैं। दुकानदारों में बिजली निगम के प्रति रोष व्याप्त है।
दिन के समय बिजली सप्लाई दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को दुकानदारों का प्रतिनिधिमंडल एसडीओ से मिला व ज्ञापन दिया। दुकानदारों ने बिजली निगम से इसराना बाजार में सुबह नौ बजे से लेकर शाम छह बजे तक बिजली सप्लाई दिलाने की मांग की है। एसडीओ ने दुकानदारों को एक सप्ताह में समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया है। इस मौके पर सुरजीत, ओमप्रकाश, महाबीर, मुकेश, आजाद कुंडू, राधेश्याम, राजेश जैन, रमेश जैन, रामदिया, अनिल जैन, संजय सिंगला, सतबीर सिंह, रोहताश व वेदप्रकाश मौजूद रहे।
एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि दुकानदारों ने बिजली सप्लाई दिन में काम के समय दिलाने की मांग की है। फिलहाल बिजली सप्लाई शेड्यूल के हिसाब से चल रही है। दुकानदारों की मांग को वे उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाएंगे और समाधान का प्रयास करेंगे।