फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बिजली कट से परेशान लोगों ने परढ़ाना रोड किया जाम

बिजली कट से परेशान लोगों ने परढ़ाना रोड किया जाम

Fri, 30 Jun 2017 01:00 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
बिजली कट से परेशान लोगों ने परढ़ाना रोड किया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इसराना। बिजली समस्या से परेशान इंदिरा आवास कॉलोनी के लोगों ने परढ़ाना रोड पर पानीपत-रोहतक रेलवे लाइन के पास जाम लगा दिया। स्थानीय लोगों ने निगम अधिकारियों पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया। कॉलोनीवासियों ने रेलवे फाटक के पास परढ़ाना रोड़ पर करीब बीस मिनट जाम लगाए रखा। पुलिस अधिकारियों के समस्या का जल्द समाधान करवाने के आश्वासन के बाद कॉलोनीवासियों ने जाम खोला।

जाम खुलने के बाद पुलिस कालोनीवासियों को लेकर इसराना सब डिविजन पावर हाउस पहुंची। बिजली निगम के एसडीओ के समस्या का शीघ्र समाधान कराने के आश्वासन पर कालोनी वासी शांत हुए। इंदिरा कॉलोनीवासी रामजी, छोटेलाल, राकेश, यासिन, बिंद्र, कृष्ण, भजना, कमलेश, बाला, रोशनी, अंजू, पूनम, सोनिया, बबली, सुमन ने बताया कि इसराना में रेलवे फाटक के पार इंदिरा आवास कॉलोनी है। रिहायशी क्षेत्र होने पर भी बिजली निगम ने इस कॉलोनी की बिजली सप्लाई इसराना गांव से जोड़ी हुई है। इस वजह से उन्हें 24 घंटे में से मात्र आठ घंटे ही बिजली मिल रही है। इस दौरान भी अक्सर फॉल्ट आ जाते हैं। वे इस बारे में कई बार बिजली निगम अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। बिजली निगम के एसडीओ सुनील कुमार ने कहा कि इंदिरा कॉलोनी में बिजली से संबंधित समस्या उनकी जानकारी में है। समस्या हल करने के लिए एस्टीमेट भेजा गया है। उसके स्वीकृत होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed