{"_id":"628402475dcab039320b806a","slug":"80-electric-buses-will-run-in-textile-city-panipat-news-knl1085342195","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेक्सटाइल सिटी में दौड़ेगी 80 इलेक्टिक बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेक्सटाइल सिटी में दौड़ेगी 80 इलेक्टिक बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। टेक्सटाइल नगरी में जल्द ही इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। प्रदेश के 10 जिलों को 800 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी, जिनमें पानीपत भी शामिल है। पानीपत को 80 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। इनमें से 20 बसें वातानुकूलित होंगी। इलेक्ट्रिक बस का किराया सामान्य रोडवेज बस जितना ही होगा, जबकि वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बस का किराया डेढ़ गुना अधिक होगा।
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने मंगलवार को इलेक्ट्रिक बसों का प्रपोजल मुख्यमंत्री मनोहर लाल पास के भेजा। मुख्यमंत्री से प्रपोजल पर हरी झंडी मिलते ही जिले के अनुसार इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। हरियाणा सरकार की बजट घोषणा के अनुसार एक नवंबर तक सभी 10 जिलों को इलेक्ट्रिक बसों से लैस कर दिया जाएगा। इनमें से पानीपत के पास 80 इलेक्ट्रिक बसें होंगी। हरियाणा परिवहन निगम अपने बेड़े में इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने का प्रयास बीते पांच वर्ष से कर रहा है, जो अब जल्द ही पूरा होने वाला है।
इलेक्ट्रिक बसें केवल 12 वर्ष तक ही चल सकेंगी। इस बस को 10 लाख किलोमीटर तक ही चलाया जा सकेगा। इन बसों के निर्माण के लिए सीईसीएल कंपनी को संपर्क किया गया है। कंपनी की ओर से ड्राइवर, चार्जिंग स्टेशन, इलेक्ट्रिक रिपेयर मैनेजमेंट और बिजली खर्च आदि शामिल होगा।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बसों में 55 सीट होंगी और एक बार फुल चार्ज करने पर 200 किलोमीटर तक सफर तय कर पाएंगी। एक बस 12 मीटर लंबी होगी। ऐसे में आमतौर पर चल रहीं बसों से छोटी होगी। किलोमीटर के अनुसार इन बसों का संचालन जिले में सिटी बस की तरह किया जा सकेगा। दिल्ली जैसे राज्य में इन बसों का संचालन सिटी बस की तरह ही हो रहा है। इसी तरह पानीपत में भी होगा। इन बसों को समालखा, मतलौडा, सनौली जैसे ग्रामीण रूट पर भी चलाया जा सकेगा। यह बस सोनीपत और करनाल के चार चक्कर मार सकेगी।
प्रपोजल पास होने के बाद पता चल पाएगा कि बस कब आएंगी। पानीपत को जल्द इलेक्ट्रिक बस मिलेंगी। हालांकि अभी इस संबंध में अधिकारिक पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
- कुलदीप जांगड़ा, जीएम पानीपत।