{"_id":"62533fb5579ee3671b79d7f2","slug":"79-thousand-stolen-by-two-miscreants-from-money-transfer-shop-panipat-news-knl1045445195","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनी ट्रांसफर की दुकान से दो बदमाशों ने चोरी किए 79 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनी ट्रांसफर की दुकान से दो बदमाशों ने चोरी किए 79 हजार
विज्ञापन
79 thousand stolen by two miscreants from money transfer shop
- फोटो : Panipat
पानीपत। दो बदमाशों ने देशराज कॉलोनी की गली नंबर एक में स्थित मनी ट्रांसफर की दुकान से दो मिनट में 79 हजार रुपये चोरी कर लिए। बदमाश दुकान से वायरलेस कैमरा भी चोरी कर ले गए। बदमाश दुकान में फोटोकॉपी कराने के बहाने आए थे। दुकान के मालिक ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को वारदात की सूचना दी। सूचना मिलते ही तहसील कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और दुकानदार से पूछताछ की। पुलिस ने दुकानों के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
देशराज कॉलोनी निवासी संजय कुमार ने बताया कि उनकी गली नंबर एक में आठ साल से दक्षिता कम्यूनिकेशन के नाम से दुकान है। वह अब मनी ट्रांसफर का काम भी करते हैं। रविवार शाम को दुकान पर उसका मौसेरा भाई गौरव था। शाम पौने छह बजे दुकान पर दो युवक फोटोकॉपी कराने आए थे। इस वक्त उसकी पत्नी आशु सैनी शौचालय में गई थी। गौरव फोटोकॉपी करने के लिए मशीन की जांच करने लगा। जब वो मशीन की जांच करने के बाद ऊपर उठा तो उसे दुकान में युवक नहीं मिले। वो बिना फोटोकॉपी कराए ही चले गए। उसने शक के आधार पर गल्ले की जांच की तो 79 हजार रुपये व वायरलेस कैमरा चोरी मिला। ये एक दिन की कलेक्शन थी। उसने गली में आकर देखा लेकिन वो फरार हो चुके थे। उन्होंने घटना की जानकारी आसपास में दी। पुलिस को शक है कि इस वारदात को किसी जानकार ने ही अंजाम दिया है। उन्होंने पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है : एसएचओ
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने दुकानदार के बयानों पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
- सुनील कुमार, एसएचओ, तहसील कैंप थाना पुलिस