फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   74 thousand withdrawn from woman's account

Panipat News: महिला के खाते से निकाले 74 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
74 thousand withdrawn from woman's account
पानीपत। ठगों ने गंगाराम कॉलोनी की महिला के खाते से 74 हजार रुपये निकाल लिए। महिला के पास ठगों ने ना तो कोई कॉल की और न ही ओटीपी पूछा। ठगों ने वारदात को किस प्रकार अंजाम दिया है। यह अब तक स्पष्ट नहीं है। महिला ने इसकी शिकायत पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गंगाराम कॉलोनी निवासी मिथिलेश ने बताया कि वह गृहिणी है। वह सोमवार सुबह जीटी रोड स्थित एसबीआई बैंक में अपना खाता जांचने के लिए गई थी। यहां उसे पता चला कि तीन दिसंबर को उसके बैंक खाते से 74 हजार रुपये निकले हैं। ठग ने खाते से यह पैसे दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर किए हैं। उसके पास न तो किसी की कॉल आई और न ही उसने किसी को खाते की जानकारी दी। फिर भी उसके खाते से पैसे निकल गए। पुलिस से मांग है कि ठग पर कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed