{"_id":"5cb0e262bdec22141c6e7cf2","slug":"71555096162-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार तक स्कूल प्रबंधन की गिरफ्तारी न हुई, तो सोमवार को एसपी कार्यालय के बाहर अनशन पर बैठेंगे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार तक स्कूल प्रबंधन की गिरफ्तारी न हुई, तो सोमवार को एसपी कार्यालय के बाहर अनशन पर बैठेंगे परिजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। 5 साल के मासूम पूरेवाल कॉलोनी निवासी कार्तिक की मौत का आरोपी स्कूल प्रबंधन को अभी भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। जिसके चलते पुलिस कार्रवाई व पुलिस प्रशासन के प्रति परिजनों सहित शहरवासियों में काफी रोष है। रोषित लोगों ने जिला पुलिस प्रशासन को कड़े शब्दों में चेताया है कि अगर रविवार तक स्कूल प्रबंधक की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो परिजन सोमवार को एसपी कार्यालय के बाहर सैकड़ों की संख्या में अनशन पर बैठेंगे। वहीं इस मामले में शुक्रवार को परिजन एसपी से मिलने लघु सचिवालय स्थित उनके कार्यालय पहुंचे, लेकिन उनकी अनुपस्थिति में परिजनों ने डीएसपी मतलौडा विजेंद्र से मुलाकात की। डीएसपी से परिजन बोले कि आखिर क्यों गरीबों की कहीं भी सुनवाई नहीं होती है। हर बार आरोपी पक्ष ही क्यों मजबूत होता है। क्यों पुलिस सिर्फ जांच होने का हवाला देकर पीड़ित पक्ष को अनेकों दफा धक्के खिलाती हैं। डीएसपी को परिजनों ने सोमवार को अनशन पर बैठने की चेतावनी भी दी है।
गौरतलब है कि 19 मार्च को खुखराना गांव के पास बाबा जोध सचियार स्कूल की बस में सवार मासूम कार्तिक की उसी बस के टायर के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई थी। कार्तिक अपनी मां व भाई के साथ बस में सवार होकर गांव आसन से पानीपत आ रहा था। जिस सीट पर कार्तिक बैठा था उसके नीचे का फर्श कथित रूप से गला हुआ था और इस हिस्से पर लकड़ी का फट्टा पड़ा हुआ था। फट्टा खिसकते ही कार्तिक बस के पिछले पहियों के नीचे आ गया था। परिजनों की शिकायत पर थाना मॉडल टाउन पुलिस ने बस ड्राइवर व अन्य आरोपियों के खिलाफ थाना मॉडल टाउन में केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी बस चालक कामिल हसन को असंध रोड से गिरफ्तार कर लिया था। जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा चुका है।