{"_id":"5cae3345bdec2214222a9488","slug":"71554920261-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से गेहूं की डेढ़ एकड़ फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से गेहूं की डेढ़ एकड़ फसल जली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शार्ट सर्किट से गेहूं की डेढ़ एकड़ फसल जली
थर्मल । गांव बाल जाटान में दोपहर के समय करीब 2 बजकर 29 मिनट पर बंशी पुत्र सुल्तान के खेत में खड़े टावर से चिंगारी निकलकर नीचे खेत में गिर गई। जिसके कारण उसकी आधा एकड़ फसल जल गई। कुछ ही देर में आग फैल गई और कपिल पुत्र बलबीर की एक एकड़ फसल गई। ग्रामीणों ने बताया कि तुरंत जानकारी फायर बिग्रेड को दे थी। किसान कपिल व बंशी ने बताया कि एक तरफ खेत में कंबाइन चल रही थी। काफी लोग जमा थे। सब ने मिलकर पास में ट्यूबवेल से पानी लाकर व बोरी से आग पर काबू पा लिया। दोनों ने बताया कि उन्होंने पंचायती जमीन पर ठेके पर ली हुई। किसानों ने बताया कि इस बार गेहूं की फसल इस बर काफी अच्छी थी। गौरतलब है कि शार्ट सर्किट फसल में आग लगने की पहली घटना है। बिजली विभाग की लापरवाही से इस तरह की घटना होने की संभावना बढ़ गई है। ऐेसे में विभाग के लोगों से किसानों ने मांग की है कि वह संदिग्ध प्वाइंटों को ठीक कराये। साथ ही फायर विभाग को अलर्ट मोड़ पर किया जाय।