{"_id":"5ac4e6164f1c1bc1618b586f","slug":"71522853398-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका बाजार एक बजे तक रहा बंद, व्यापारियों की राय पर नगर निगम लगायेगा पीली पट्टी,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका बाजार एक बजे तक रहा बंद, व्यापारियों की राय पर नगर निगम लगायेगा पीली पट्टी,
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पालिका बाजार के दुकानदारों ने नगर निगम की ओर से नाजायज परेशान किए जाने के विरोध में एक बजे तक अपनी दुकानें बंद रखी। व्यापारियों ने संयुक्त आयुक्त नगर निगम से मुलाकात की। जहां पर उन्होंने व्यापारियों को अतिक्रमण न करने की सलाह दी।
बता दें कि मंगलवार को नगर निगम के संयुक्त आयुक्त की गाड़ी जाम में फंसने के बाद दो कारोबारियों का चालान काटा गया था। इसे लेकर व्यापारी विरोध करने लगे थे। पालिका बाजार के व्यापारियों ने मंगलवार देर रात बैठक कर दुकानें बंद करने का फैसला लिया। बुधवार की सुबह से एक बजे तक दुकानें बंद रहीं। दुकानदारों ने नगर निगम की ओर से लगाए गए पोल को उखाड़ दिया। संयुक्त कमिश्नर से मुलाकात की। उन्हें भरोसा दिलाया कि वह अतिक्रमण नहीं कर रहे हैं। व्यापारियों के साथ मिलकर वह पीली पट्टी लगवा दें। यदि दुकानदार उससे बाहर निकलता है तो चालान करें। इसके साथ ही उन्हें इस बात की आपत्ति थी कि नगर निगम का जनरेटर बहुत आवाज करता है। संयुक्त निगम कमिश्नर ने उसे स्थानांतरित करवाने का भरोसा दिया। इसके साथ बगल की पार्किंग को बाइक पार्किंग में कन्वर्ट करने की बात की। जिससे आने वाले ग्राहकों की बाइक वहां पर खड़ी हो सके।
पान की दुकान का चालान काटने पर हुआ था बवाल
कपिल की पान की दुकान है। उसकी दुकान पर बाइक से कुछ ग्राहक आए थे। जो सिगरेट व अन्य सामान खरीद रहे थे। नगर निगम की ओर से उसकी दुकान का चालान काटा गया। 500 रुपये जुर्माना भरने को कहा गया। जुर्माना न देने पर 50 रुपया रोज अतिरिक्त दंड लगेगा। कपिल कहते हैं कि पान की दुकान पर ग्राहक आएगा तो दो-चार मिनट तो लगेगा। उससे ज्यादा का उसका कोई काम नहीं है।
विज्ञापन
व्यापारियों ने अपनी बात संयुक्त नगर निगम कमिश्नर के सामने रख दी है। वह अतिक्रमण नहीं करेगा। साथ ही संयुक्त निगमायुक्त को कहा गया है कि वह इसे व्यक्तिगत लड़ाई न लें।
क्रिशन अग्रवाल प्रधान पालिका बाजार एसोसिएशन पानीपत।
नगर निगम बाजार में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चला रखा है। उसी क्रम में उन्हें कोई परेशानी थी। उसे लेकर वह मिले थे। उनकी समस्या को हल करने के साथ ही उन्हें अतिक्रमण न करने की सलाह दी गई है।
सुमन भाकड़ संयुक्त आयुक्त नगर निगम पानीपत।
फोटो संख्या- 1 से 4 तक
नगर निगम ने किया परेशान तो व्यापारियों ने बंद रखी दुकान
- मंगलवार को संयुक्त आयुक्त की गाड़ी जाम में फंसने के बाद दो कारोबारियों का काटा गया था चालान काटा
- पालिका बाजार एक बजे तक रहा बंद, व्यापारियों की राय पर नगर निगम लगाएगा पीली पट्टी, उसके बाहर होने पर करें चालान
- व्यापारियों की मांग पर नगर निगम का जनरेट हटेगा व पार्किंग में होगा बदलाव