फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   एचसीए की इंटर जिला शतरंज चैंपियनशिप शुरू, 7 जिलों के 130 खिलाड़ियों ने चली चालें

एचसीए की इंटर जिला शतरंज चैंपियनशिप शुरू, 7 जिलों के 130 खिलाड़ियों ने चली चालें

Wed, 04 Apr 2018 12:19 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
एचसीए की इंटर जिला शतरंज चैंपियनशिप शुरू, 7 जिलों के 130 खिलाड़ियों ने चली चालें
सात जिलों के 130 खिलाड़ियों ने चली शह मात की चाल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो,
पानीपत। आरएन कालेज ऑफ इंजिनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में हरियाणा शतरंज एसोसिएशन ने मंगलवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में 7 जिलों के 130 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
हरियाणा शतरंज एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव कुलदीप ने बताया कि जिले की टीम में वही चयनित होगा जो एचसीए के नियमानुसार सर्वाधिक मुकाबले जीतेगा। मंगलवार को तीसरे राउंड तक मुकाबले करवाए गए। सेमीफाइनल व फाइनल चक्र के मुकाबले बुधवार सुबह नौ बजे से खेले जाएंगे।
विज्ञापन

चैंपियनशिप के शुरू में कुलदीप ने खिलाड़ियों को शतरंज के नए नियमों से अवगत कराया। विजयी खिलाड़ियों में से ही जिला शतरंज टीम का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी जून में भिवानी में होने वाली एचसीए की राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर पानीपत के पीकेजी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट के आरएन कालेज ऑफ इंजिनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के चेयरमैन गौरव जैन, कालेज निदेशक डा. राजेश गार्गी, मनीष शर्मा, बलकार, रामप्रकाश शर्मा, जोगिन्द्र, रविन्द्र, नरेन्द्र, गुरू प्रसाद, अजीत राकेश समेत आदि शतरंज प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन ये रहे परिणाम :
सोनीपत के हिमांशु की चालों के आगे करनाल के साजन ने घुटने टेके। पानीपत के सागर ने करनाल के हेमन्त को हराया। करनाल के सचिन ने पानीपत के अनमोल को हराया। जूनियर वर्ग में जींद के माधव ने जींद के यश, करनाल के सूचित ने सोनीपत के हिमांशु, पानीपत के गौरव ने करनाल के सेखुल, करनाल के गगनदीप ने करनाल के साजन, करनाल के सचिन ने पानीपत के अनमोल को हराया। सीनियर वर्ग में पानीपत के प्रदीप ने करनाल के गौरव, पानीपत के रवि ने गुरू प्रसाद, पानीपत के सत्यम ने हरीश को, पानीपत के सागर ने करनाल के दीपक को हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed