फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   किसानों ने डीसी कार्यालय जाने से किया इनकार, कहा धरनास् थल पर ही होगी बात

किसानों ने डीसी कार्यालय जाने से किया इनकार, कहा धरनास् थल पर ही होगी बात

Thu, 14 Sep 2017 12:07 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने डीसी कार्यालय जाने से किया इनकार, कहा धरनास्
थल पर ही होगी बात
किसानों ने डीसी कार्यालय जाने से किया इनकार, कहा-धरनास्थल पर ही होगी बात
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। भारतीय किसान यूनियन किसानों की कई समस्याओं के समाधान को लेकर सहकारी शुगर मिल के मेन गेट के सामने बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी धरना जारी रखा। जिसकी अध्यक्षता भाकियू जिला प्रधान सुरेश दहिया व भाकियू नेता दलबीर जागलान ने की। वहीं भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष रतन मान का मार्ग दर्शन रहा। धरना-प्रदर्शन का मंच संचालन वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष प्रताप माजरा व जिला महासचिव ऋषिपाल नांदल ने किया। बुधवार को भी कई पार्टियों के नेताओं व जिलेभर से आए कई किसान नेताओं ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों की समस्याओं को लेकर दिए जा रहे भाकियू के धरना-प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया। बुधवार शाम को शुगर मिल एमडी बीर सिंह ने किसानों को बताया कि उपायुक्त ने भाकियू के प्रतिनिधिमंडल को अपने कार्यालय में बुलाया है। जिस पर भाकियू पदाधिकारियों व किसानों ने एकमत होकर डीसी कार्यालय जाने से इनकार कर दिया और कहा कि जो भी बात होंगी वह धरना स्थल पर ही होंगी। जिससे भाकियू व किसानों की बनाई गई 11-11 सदस्यों की कमेटी ने फैसला लिया की धरना जारी रहेगा और डीसी यहीं पर आकर किसानों से बातचीत करेंगे। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने कहा कि जब तक गन्ना उत्पादक किसानों की सभी मांगों का कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलता तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जिस भी अधिकारी ने किसानों से बात करनी है तो उन्हें यहां धरना स्थल पर किसान पंचायत में करनी होगी। जिला प्रधान सुरेश दहिया ने कहा कि किसान पंचायत ही यहां पर सर्वोपरि है और इसलिए सभी बाते यहीं पर होगी। युवा कांग्रेस के जिला प्रधान जितेंद्र कुंडू ने अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचकर धरना को समर्थन दिया। इस मौके पर ईश्वर बागड़ी, पूर्व प्रधान चूहड़ सिंह रावल, आजाद सिंह मलिक, दलबीर सिंह जागलान, कृष्ण देशवाल, ईशाक नंबरदार, सुंदरपाल रावल, सुरेंद्र मलिक, युवा नेता गुल्लू चौहान, जयकुमार सिवाह, ब्रहमपाल पसीना, भीम सिंह बिहौली, रणबीर कुराड़, साहब सिंह जट्टीपुर, मनु पुठर, बिल्लू बिहौली, रणबीर बिंझौल, मामचंद नरायणा, सुरेंद्र महराना, सुरेंद्र नरायणा, जगबीर कुराड़, कृष्ण मच्छरौली व सुरेंद्र नारा मौजूद रहे।
अनुज-जगमहेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed