फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   अनाज मंडी में ई ट्रेडिंग के विरोध में आढ़तियों की हड़ताल दूसरे दिन भी रही जारी, किसान परेशान

अनाज मंडी में ई ट्रेडिंग के विरोध में आढ़तियों की हड़ताल दूसरे दिन भी रही जारी, किसान परेशान

Thu, 11 Apr 2019 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी में ई ट्रेडिंग के विरोध में आढ़तियों की  हड़ताल दूसरे दिन भी रही जारी, किसान परेशान
अनाज मंडी में ई ट्रेडिंग के विरोध में आढ़तियों की हड़ताल दूसरे दिन भी रही जारी, किसान परेशान
विज्ञापन

पानीपत। सरकार द्वारा गेहूं की खरीद को लेकर शुरू की गई ई ट्रेडिंग के विरोध में पानीपत अनाज मंडी में आढ़तियों की हड़ताल लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। मंडी के आढ़तियों ने एसोसिएशन के प्रधान धर्मबीर मलिक के नेतृत्व में अनाज मंडी में ई ट्रेडिंग का विरोध करते हुए रोष प्रदर्शन किया। अनाज मंडी के आढ़ती एक स्थान पर एकत्रित हुए और उन्होंने ई ट्रेडिंग प्रणाली को खत्म करके पहले की तरह गेहूं की सरकारी खरीद करने की मांग को लेकर रोष व्यक्त करते हुए पूरी मंडी में जुलूस निकाला। वहीं अनाज मंडी में देर शाम तक भी गेहूं की खरीद न होने पर किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अनाज मंडी में बुधवार व वीरवार को करीब 10 किसानों की गेहूं की ढेरियां आई हुई हैं। लेकिन हड़ताल के चलते किसानों के गेहूं की सरकारी खरीद नहीं हो पाई। हालांकि मार्केट कमेटी अधिकारियों का कहना है कि मंडी में गेहूं लेकर आने वाले किसान का अब कंप्यूटर से ऑन लाइन गेट पास काटने की बजाए हाथ से गेट पास काटा जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि वीरवार को आज पानीपत मंडी में हरियाणा वेयर हाउस की खरीद है और वेयर हाउस के अधिकारी गेहूं खरीद को लेकर उच्च अधिकारियों से मंजूरी ले रहे हैं। वहीं आढ़तियों की हड़ताल में अनाज मंडी के मजदूर भी शामिल है। आढ़तियों व मजदूरों की हड़ताल की वजह से अनाज मंडी में सरसों की खरीद का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। वहीं प्रधान धर्मबीर मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार आढ़तियों व किसानों को परेशान करने पर लगी है। लेकिन पानीपत सहित प्रदेश भर की अनाज मंडियों में आढ़ती अपने हकों के लिए हड़ताल कर रहे हैं। सरकार तब तक आढ़तियों की मांगे नहीं मानती, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। सीएम को बात करने के लिए मंडी में आना होगा। वो सीएम के पास नहीं जाएंगे। इस अवसर पर जयभगवान गोयल संरक्षक, दुलीचंद उपप्रधान, रोशन छौक्कर, ईश्वर कादियान, यशपाल ग्रोवर, दिनेश, विकास गर्ग, मनोज सिंगला, सुरेंद्र, रोशन छौक्कर, विरेंद्र आदि मौजूद रहे। धर्मबीर मलिक ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानती तो प्रदेश के आढ़ती व मजदूर 15 अप्रैल को करनाल में प्रदेश स्तरीय रैली करेंगे। जिसमें पानीपत जिला से भी करीब 1500 आढ़ती व मजदूर रैली में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed