{"_id":"5c855787bdec2214130e55ee","slug":"61552242567-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक महीपाल ढांडा की मौजूदगी में पार्षद अनीता परूथी ने किया 52 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक महीपाल ढांडा की मौजूदगी में पार्षद अनीता परूथी ने किया 52 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक महीपाल ढांडा की मौजूदगी में पार्षद अनीता परूथी ने किया 52 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास
पानीपत ग्रामीण हलके की कालोनियों व हुडा सेक्टरों में 52 करोड़ रूपये की लागत से होने वाले अनेकों विकास कार्यों के लिए रविवार सुबह वार्ड 1 में शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में पार्षद अनिता परूथी ने नारियल तोड़कर सभी विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस मौके पर ग्रामीण हल्के के सभी निगम पार्षद भी मौके पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक महीपाल ढांडा का पार्षदों व स्थानीय निवासियों ने स्वागत किया। इस मौके पर महीपाल ढांडा ने कहा कि इन 52 करोड़ रूपयों के विकास कार्यों से ग्रामीण हलका की कालोनियों व हुड्डा
सेक्टरों की काया पलट होगी। इन कार्यों के पूरा होने पर कालोनियों के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होगी। महीपाल ढांडा ने सभी पार्षदों के समक्ष दावा किया कि उनके वार्डों में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने देंगे। उन्होंने बताया कि वार्ड 1 में 2 करोड़ व 10 लाख के विकास कार्य, वार्ड 2 में 10 करोड़ व 93 लाख, वार्ड 5 में 8 करोड़, वार्ड 6 में 3 करोड़ व 30 लाख, वार्ड 12 में 4 करोड़, वार्ड 13 में करोड़ व 78 लाख, वार्ड 16 में 4 करोड़ 76 लाख, वार्ड 21 में 4 करोड़ 35 लाख, वार्ड 22 में 61 लाख, वार्ड 24 में 4 करोड़ 15 लाख, वार्ड 25 में 1 करोड़ व 50 लाख व वार्ड 26 में 2 करोड़ के विकास कार्य करवाएं जाएंगे। इस अवसर पर पार्षद अनिता परूथी, पार्षद पवन गोगलिया, पार्षद अनिल बजाज, पार्षद रविंद्र, पार्षद शिवकुमार शर्मा, पार्षद अतर सिंह रावल, पार्षद विजय जैन, पार्षद सतीश सैनी, पार्षद पति राजपाल हरिनगर,कृष्ण खर्ब, कपिल राणा, बलराज, देवेंद्र संधु, बलराज संधु, अनिल संधु, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।