फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बिजली निगम में एससी ने व्यापारियों के साथ बैठक कर जानी उनकी मुख्य समस्या

बिजली निगम में एससी ने व्यापारियों के साथ बैठक कर जानी उनकी मुख्य समस्या

Sat, 09 Mar 2019 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
बिजली निगम में एससी ने व्यापारियों के साथ बैठक कर जानी उनकी मुख्य समस्या
बिजली निगम में एसई ने व्यापारियों के साथ बैठक कर जानी उनकी समस्याएं
विज्ञापन

पानीपत। गोहाना रोड स्थित बिजली निगम के सर्कल ऑफिस में शुक्रवार को दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक व्यापारियों व बिजली निगम के अधिकारियों के बीच मीटिंग चली। बिजली निगम एसई पीके गोयल ने शहर के सभी व्यापारियों को उनकी समस्याएं जानने के लिए मीटिंग में आमंत्रित किया। जिसमें उनसे जाना गया कि उन्हें बिजली की क्या-क्या समस्याएं आ रही है। इस बैठक में विनोद खंडेलवाल सहित कई अन्य व्यापारियों ने अपनी समस्या को उनके सामने रखा। व्यापारियों ने कहा कि उनको लाइन लोस व संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उनकी समस्याओं को नोट करते हुए पीके गोयल ने उन्हें आश्वासन दिया गया कि जल्द ही उनकी इन समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। जानकारी देते हुए एसई पीके गोयल ने बताया कि इस बैठक मुख्य उद्देश्य यह था कि पानीपत के व्यापारियों व बिजली विभाग के अधिकारियों के बीच कोई भी दूरी ना रहे। व्यापारियों की समस्या को जानकर उनको पूरी व्यवस्था के साथ बिजली की सप्लाई की जा सके। पानीपत को औद्योगिक नगरी है। जो हर साल करोड़ों रुपये टेक्स के रूप में देते हैं। इसलिए सभी व्यापारियों की बैठक बुलाई गई, जिसमें उनकी समस्या को जाना गया। वहीं व्यापारियों की पांच मुख्य समस्या थी, जिनका उन्होंने आश्वासन दिया की जल्द ही उनकी इस समस्याओं का समाधान कराएंगे। उनको कहा गया कि आगे भी अगर कोई बिजली की समस्या आती है तो वह उनसे खुद संपर्क करे। इस मौके पर एसई ने सभी व्यापारियों को अपना मोबाइल नंबर दिया और कहा कि किसी को भी कोई समस्या आती है तो किसी भी समय उनके पास फोन कर सकते हैं। किसी कर्मचारी द्वारा लापरवाही या सुनवाई ना करने पर भी व्यापारी उनसे संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed