{"_id":"5ac667cb4f1c1bdd618b5ad8","slug":"61522952139-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनसो ने अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंप निजी बसों में भी छात्रों के पास व अन्य रियायत सुविधाएं देने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनसो ने अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंप निजी बसों में भी छात्रों के पास व अन्य रियायत सुविधाएं देने की मांग की
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
इनेलो पार्टी की विद्यार्थी इकाई इनसो ने गुरुवार को एडीसी राजीव मेहता को छात्रों के लिए निजी बसों में भी बस पास को मान्यता देने की मांग के चलते एडीसी राजीव मेहता को ज्ञापन सौंपा। इनसो ने छात्रों की परेशानियों को देखते हुए बस पास व अन्य रियायतें सुविधाओं को प्राइवेट बसों में भी लागू करने की मांग की है।
इनसो के प्रदेश प्रवक्ता बलराज देशवाल ने बताया कि निजी बसों के चालक व परिचालक रोडवेज विभाग की तरफ से जारी किए गए विद्यार्थियों के कॉलेज व स्कूल के पास को नहीं मानते। अगर विद्यार्थी इसका विरोध करते हैं तो मारपीट की नौबत बढ़ जाती है। टिकट ना लेने पर छात्रों को बीच रास्ते में बस रोककर उतार देते हैं। निजी परमिट बस में किसी भीकैटेगरी को मुफ्त रियायत वाली यात्रा करने की सुविधा नहीं दी जा रही है। वरिष्ठ नागरिकों को भी किराए में 50% नहीं दी जा रही है इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानी, स्वतंत्रता सेनानियों की विधवा, दिव्यांग और नंबरदार, अर्जुन अवार्ड खिलाड़ी, एनसीसी कैडेट्स को मिलने वाली रियायत भी नहीं दी जा रही है कुछ दिन पहले हरियाणा के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर की ओर से आदेश जारी किए गए थे। कि प्रदेश में चलने वाली परमिट शुदा बसों में उन सभी कैटेगरी के यात्रियों को बस पास, मुफ्त व रियायती दरों पर यात्रा करने का अधिकार होगा। जो रोडवेज बसों में दिया जाता है लेकिन परमिट शुदा बसों के चालक और परिचालक यह किसी भी प्रकार की इन सुविधाओं को नहीं दे रहे हैं। ऐसे में निजी बस चालक बुजुर्गों के मान को भी ठेस पहुंचा रहे हैं। उन्होंने ऐसे चालकों पर कार्रवाई की भी मांग की है। इस अवसर पर दीपक मान, अजय सैंनी, ऋषिपाल , विकास राठी, नीरज गढी, सोमबीर जाट, प्रमोद पानीपत, राजू भोक्कर, नरेंद्र, दीपक बैनिवाल, अजय राठी, राजबीर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
- इनसो ने अतिरिक्त उपायुक्त राजीव मेहता को सौंपा ज्ञापन
- परमिट मिलने के बाद भी नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है निजी बस संचालक-देशवाल
- विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों को नहीं देते किराये में छूट-देशवाल
फोटो संख्या 3