{"_id":"59d12ab74f1c1bf2538b522d","slug":"61506880183-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब से आकर राउंड अप का किया स्प्रे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब से आकर राउंड अप का किया स्प्रे
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
आपसी रंजिश में जीरी की फसल पर भाइयों ने किया राउंडअप का स्प्रे
मतलौडा। आपसी रंजिश के चलते भाइयों ने जीरी की पांच एकड़ फसल पर फसल विरोधी दवा राउंडअप का स्प्रे कर दिया। जिसके प्रभाव से फसल नष्ट हो गई। आरोपी भाइयों की शिकायत पुलिस को दे दी है।
उरलाना खुर्द निवासी पीड़ित किसान बलकार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके भाइयों ने शनिवार की रात को पंजाब से आकर रात को उसकी पांच एकड़ मुच्छल जीरी पर राउंडअप दवाई का स्प्रे कर दिया गया। जिससे फसल नष्ट हो गई। उन्होंने बताया कि जमीन बंटवारे को लेकर उसके भाइयों के साथ झगड़ा चला आ रहा है। इसी रंजिश में उनकी फसल को नष्ट किया गया। पुलिस को शिकायत दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में उरलाना चौकी प्रभारी रामेश्वरदत्त ने कहा कि फसल नष्ट करने की शिकायत आई है। आपसी भाइयों का जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। मामले की जांच की जा रही है।