{"_id":"59b97b044f1c1b8e688b45c9","slug":"61505327876-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतपाल राणा ने पूर्व मंत्री के आरोपों को बताया निराधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतपाल राणा ने पूर्व मंत्री के आरोपों को बताया निराधार
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतपाल राणा ने पूर्व मंत्री के आरोपों को बताया निराधार
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पानीपत ग्रामीण विकास मोर्चा के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश जैन के निजी सचिव रहे सतपाल राणा ने पूर्व मंत्री द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर प्राथमिक जांच के दौरान उसका पक्ष ठीक से न सुनने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने डीजीपी से मामले की जांच किसी बाहरी एजेंसी से कराने की मांग की।
सतपाल राणा ने बताया कि पूर्व मंत्री ने उस पर जान से मारने की धमकी व 25 लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है और उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पूर्व मंत्री के साथ बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग उसके पास है। मैंने एक अगस्त को जैन को फोन किया था और एक मिनट छह सेकंड तक बातचीत हुई थी। उन्होंने दावा किया कि इस दौरान पूर्व मंत्री से केवल हालचाल जाना और एक मामले के बारे में बात की थी। उनको मैंने किसी तरह की धमकी नहीं दी और न ही पैसों की मांग की। वह अपना पक्ष लेकर पुलिस अधिकारियों के पास गया था, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं की गई। उन्होंने पूर्व मंत्री पर एक पुराने मामले में दबाव बनाने का आरोप लगाया। सतपाल राणा ने बताया कि वह अपना पक्ष उच्च अधिकारियों के सामने रखेगा और स्वतंत्र एजेंसी से पूरे मामले की जांच कराने की मांग करेंगे।