फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   श्री राम दशहरा कमेटी द्वारा लगाया गया अब तक का सबसे बडा फ्री शिविर का आयोजन

श्री राम दशहरा कमेटी द्वारा लगाया गया अब तक का सबसे बडा फ्री शिविर का आयोजन

Mon, 18 Mar 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
श्री राम दशहरा कमेटी द्वारा लगाया गया अब तक का सबसे बडा फ्री शिविर का आयोजन
शिविर में फ्री आंखों एंव हड्डियों की जांच की, दी दवाईयां
विज्ञापन

पानीपत। श्री राम दशहरा कमेटी बरसत रोड की ओर से बरसत रोड स्थित हर्ष गार्डन नूरवाला में फ्री आंखों एवं हड्डियों की जांच का शिविर लगाया। जिसमें 980 मरीजों ने अपना चैकअप कराया। सिविल अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी मेहता व डॉ. केतन भारद्वाज द्वारा आंखों के मरीजों की जांच की गई । मोतिया बिंद 41 मरीजों का आपरेशन सिविल अस्पताल पानीपत में निशुल्क किया जाएगा। 550 मरीजों की कंप्यूटर द्वारा जांच करके मौके पर ही फ्री चश्मे ब्यूटी ऑपटिक्स के सौजन्य से निशुल्क दिए। डॉ. रतन घई, गुरु नानक हड्डी जोड़ रोग, सनोली रोड पानीपत द्वारा मरीजों की हड्डियों की जांच की गई। हड्डी की ताकत की क्षमता वाली बीएमडी मशीन द्वारा 438 मरीजों के कैल्शियम की जांच की गई तथा कैल्शियम की अन्य दवाइयां मुफ्त वितरित की गई। 380 मरीजों के ब्लड शुगर के टेस्ट कमल अहूजा व हरियाणा लैबोरेटरी द्वारा नि:शुल्क किए । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महीपाल ढांडा विधायक पानीपत ग्रामीण, रोहिता रेवड़ी विधायिका पानीपत शहरी, रमन जेठी, कृष्णा-कृष्णा ज्वेलर्ज व पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह व नगर सुधार मंडल के पूर्व चेयरमैन मुकेश टुटेजा, डिप्टी सिविल सर्जन नवीन सुनेजा व डॉ. शशी गर्ग तथा विजय तायल, अनुश्का तथा अनमोल, शीतल जोहरी, जय प्रकाश मलिक ने शिरकत की। अतिथियों को स्मृति चिह्न व शॉल देकर सम्मानित किया । इस कार्यक्रम में संरक्षक मनोहर लाल शर्मा, सुनील चोपड़ा, प्रधान भीम सचदेवा, महासचिव सुभाष गुलाटी, कोशाध्यक्ष राधेश्याम नासा वरिष्ठ उपप्रधान जुगल अहूजा, उपप्रधान हरबंस आनंद, राजेंद्र ग्रोवर, दिनेश खुराना, प्रवक्ता भूषण मदान, मीडिया प्रभारी सुनील थम्मन, हरीश अरोड़ा, सह सचिव गुलशन शर्मा, राकेश आनंद, यश माटा, प्रचार मंत्री सोमनाथ मदान, अमर मिगलानी, प्रबंधक जय भगवान ग्रोवर, लाजपत मल्होत्रा, सह प्रबंधक सतीश सुखीजा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed