फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   पानीपत में भी जल्द शुरू होगा ई- चालान

पानीपत में भी जल्द शुरू होगा ई- चालान

Thu, 05 Apr 2018 12:20 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
पानीपत में भी जल्द शुरू होगा ई- चालान

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पानीपत में भी करनाल व गुरुग्राम की तर्ज पर ई-चालान की व्यवस्था की जाएगी। सुरक्षा के दृष्टिगत पानीपत व अन्य कस्बों में सीसी टीवी कैमरे प्राथमिकता के आधार पर लगवाए जाएंगे। यही नहीं पानीपत जिले के विकास को गति प्रदान करने के लिए समय-समय पर चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा भी की जाएगी। पानीपत के विकास के लिए निर्धारित किए गए लक्ष्यों पर एक माह के अन्दर कार्य होता आम आदमी को भी स्पष्ट नजर आएगा। इसलिए आज की बैठक में लिए गए सभी निर्णयों को संबंधित अधिकारी गम्भीरता से लें। यह निर्देश हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बी.एस. सन्धु ने लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित जिला के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए दिए।
उन्होंने कहा कि सरकार ने मतलौडा विकास खंड के विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए उन्होंने मतलौडा का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, पानीपत की ऐतिहासिकता, धार्मिकता और औद्योगिकता को देखते हुए वे पानीपत जिला का तेजी से विकास देखना चाहते हैं। डीजीपी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता कृषि, बागवानी, ग्रामीण क्षेत्र के सभी प्रकार के मजदूरों का विकास व स्वरोजगार के माध्यम से युवकों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए योजना लागू करवाना है। उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने पुलिस महानिदेशक को बताया कि पानीपत में ई-चालान व सीसी टीवी कैमरे लगाने को लेकर नगर निगम की ओर से भी सहायता की जाएगी। उन्होंने बताया कि मई माह के अंदर ही जिले में लगाए जाने वाले ऋण मेले में एक हजार से अधिक नवयुवकों को मौके पर ही ऋण देना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत शिक्षित युवकों को बस खरीदने की बड़ी योजना के लिए भी इस मेला में ऋण स्वीकृति प्रदान की जाएगी। इस मौके पर आईजी करनाल सुभाष यादव, डीआईजी राकेश आर्य, एसपी राहुल शर्मा, एडीसी राजीव मेहता, एएसपी चन्द्रमोहन सहित विभिन्न प्रशासनिक व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


प्रदेश में होंगी सात हजार भर्तियां
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि हरियाणा पुलिस सात हजार जवानों की भर्ती करने जा रहा है। जिसमें छह हजार पुरुष जवान होंगे जबकि एक हजार महिला जवान होंगी। इसके साथ 440 इंस्पेक्टर की सीधी भर्ती होने जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पांच हजार से अधिक आईओ की कमी है। जिसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी ने मतलौडा थाने का किया भ्रमण
बैठक खत्म होने के बाद पुलिस महानिदेशक सीधे मतलौडा थाने पहुंचे। जहां पर उन्होंने आने वाली शिकायत व उसकी जांच के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ आईजी करनाल, एसपी पानीपत आदि मौजूद रहे।

फोटो संख्या 14 व 18
पानीपत में भी जल्द शुरू होगा ई- चालान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed