फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -हरियाणा में बूथ लेवल तक होगा आम आदमी पार्टी का विस्तार

-हरियाणा में बूथ लेवल तक होगा आम आदमी पार्टी का विस्तार

Mon, 23 Oct 2017 12:34 AM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
-हरियाणा में बूथ लेवल तक होगा आम आदमी पार्टी का विस्तार
एक नवंबर को कुरुक्षेत्र में होगा आप का क्रांतिकारी कार्यकर्ता सम्मेलन : जयहिंद
विज्ञापन


पानीपत। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक नवीन जयहिंद ने कहा कि पार्टी के क्रांतिकारी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन एक नवंबर को कुरुक्षेत्र में होगा। जिसमें पार्टी के लिए बूथ स्तर पर बूथवीर बनाने का काम तेज किया जाएगा।

उन्होंने यह बात रविवार को दयानंद रोड स्थित आर्य समाज वाटिका में बूथवीर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। जिसमें जिलेभर से कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। नवीन जयहिंद ने कहा की खट्टर सरकार के राज में प्रदेश में विकास के नाम पर एक ईंट भी नहीं लग पाई है। यहां पर विकास के नाम पर टोल लगाए जा रहे हैं। जयहिंद ने हरियाणा और दिल्ली की तुलना करते हुए कहा की दिल्ली में 24 घंटे बिजली मिलती है, जबकि हरियाणा में आठ घंटे मुश्किल से बिजली आ पाती है। मुआवजे के नाम पर खट्टर सरकार किसानो के साथ मजाक करती है जबकि केजरीवाल सरकार 20 हजार प्रति एकड़ मुआवजा देती है। जयहिंद ने कहा कि ऐसे बहुत से काम है जो सिर्फ केजरीवाल सरकार ने किए। हरियाणा में तो सरकार सिर्फ तबादले करके अपना वक्त गुजार रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओ को एक नवंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाले क्रांतिकारी कार्यकर्ता सम्मेलन का न्यौता दिया। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता सोयब आलम, जिला महिला अध्यक्ष पिंकी सिंह, रामफल, अनिल हिन्दुस्तानी, अनिल पांडेय, सूरज खैंची, देवेन सलूजा, विनोद बिबयान, हरीश चुघ, गोबिंद पुनियानी, सुरेश नारायणा, देवेंद्र वडेरा, ओंकार, आजाद व कुलदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन



फोटो-16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed