फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -प्रिंसिपल ने अभिभावकों की शिकायत पर कराया मुकदमा दर्ज

-प्रिंसिपल ने अभिभावकों की शिकायत पर कराया मुकदमा दर्ज

Sun, 24 Sep 2017 12:33 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
-प्रिंसिपल ने अभिभावकों की शिकायत पर कराया मुकदमा दर्ज
डीएवी पुलिस स्कूल के ड्राइवर ने अभिभावकों के साथ किया दुर्व्यवहार
विज्ञापन

- स्कूल की प्रिंसिपल ने ड्राइवर को बर्खास्त कर उसके खिलाफ दर्ज कराया केस
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की बस के एक ड्राइवर द्वारा एक छात्र की मां व पिता के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ड्राइवर स्कूल द्वारा बर्खास्त करने के बाद भी अभिभावकों को फोन कर तंग कर रहा है। हालांकि स्कूल प्रिंसिपल द्वारा ड्राइवर पर थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज करा दिया है। लेकिन पहले मिलेनियम स्कूल में एक स्वीपर द्वारा छात्रा के साथ बाशरूम में दुराचार का प्रयास और अब डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल द्वारा छात्र के अभिभावकों के साथ दुर्व्यवहार स्कूलों प्रबंधन समिति द्वारा किए गए प्रबंधों पर सवाल उठाता है। थाना चांदनी बाग पुलिस ने आरोपी चालक की धरपकड़ तेज कर दी है।
मिलेनियम स्कूल में चौथी कक्षा की एक छात्रा के साथ वाशरूम में दुराचार के प्रयास का मामला अभी शांत हुआ नहीं है कि पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की बस के एक ड्राइवर ने एक छात्र के अभिभावकों के साथ अभद्र व्यवहार कर दिया। छात्र के अभिभावकों ने इसकी शिकायत स्कूल प्रिंसिपल को की है। उनका आरोप है कि बस का ड्राइवर कुलदीप निवासी राजा खेड़ी उनको तंग करता है। वे उससे तंग आ चुके हैं। उन्होंने आरोपी ड्राइवर पर खुद पुलिस कार्रवाई कराने की चेतावनी दी। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल प्रिंसिपल ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने खुद थाना चांदनी बाग में ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दी। प्रिंसिपल अनुपमा सिन्हा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुलदीप निवासी राजा खेड़ी न्यू हिंदुस्तान कंपनी की तरफ से बतौर ड्राइवर कार्यरत था। एक छात्र के अभिभावकों ने ड्राइवर कुलदीप के खिलाफ अभद्र व्यवहार करने की शिकायत दी। स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों की शिकायत के आधार पर ड्राइवर कुलदीप को बर्खास्त कर दिया। छात्र के अभिभावकों का आरोप है कि ड्राइवर कुलदीप अब भी उनको फोन कर तंग करता है।
विज्ञापन


वर्जन
स्कूल के एक छात्र के अभिभावकों ने ड्राइवर कुलदीप निवासी राजा खेड़ी के खिलाफ अभद्र व्यवहार करने की शिकायत दी थी। स्कूल प्रबंधन द्वारा मामला सामने आते ही ड्राइवर को तुरंत बर्खास्त कर दिया गया। अभिभावकों का आरोप है कि ड्राइवर अब भी उनको फोन कर तंग करता है। मैंने छात्र व अभिभावकों को देखते हुए ड्राइवर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनुपमा सिन्हा, प्रिंसिपल, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, पानीपत।

वर्जन
पुलिस को डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल प्रिंसिपल अनुपमा सिन्हा की शिकायत मिली है। उन्होंने शिकायत में स्कूल बस के ड्राइवर कुलदीप निवासी राजा खेड़ी पर एक छात्र के अभिभावकों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रिंसिपल की शिकायत के आधार पर ड्राइवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपी को काबू कर लेगी।
- संदीप कुमार, प्रभारी, थाना चांदनी बाग, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed