{"_id":"593abd074f1c1bbe348b4593","slug":"51497021703-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोहड़ का पानी ओवरफ्लो होकर कब्रिस्तान में घुसा, लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोहड़ का पानी ओवरफ्लो होकर कब्रिस्तान में घुसा, लोगों में रोष
Updated Fri, 09 Jun 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कब्रिस्तान में घुसा पानी, ग्रामीणों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
सनौली। गांव गढ़ी बेसिक में जोहड़ का पानी ओवरफ्लो हो जाने के चलते कब्रिस्तान में घुस गया है। कब्रिस्तान में गंदा पानी घुस जाने से समाज के लोगों की आस्था को ठेस पहुंच रही है। पांच गांव के लोगों ने गढ़ी बेसिक गांव के मेन अड्डे पर सड़क पर जाम लगाकर प्रशासन और सरकार के प्रति रोष प्रर्दशन किया। गांव के गणमान्य लोगों ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। वहीं समाज के लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो हरिद्वारा रोड़ पर जाम लगा दिया जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ग्रामीण साहिल, अमरीश, समशाद, मुन्नवर, सलीम, शादा, जाहिर, शौकत, मनोहर, लीलू, नौसाद, इरफान, उमर, नवाब व महबुब ने बताया कि गढ़ी बेसिक गांव में पिछले करीब दस दिनों से गांव का जोहड़ ओवरफ्लों हो जाने के कारण साथ में लगते कब्रिस्तान में पानी घुस गया है। कब्रिस्तान में गंदा पानी घुस जाने से समाज के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार पानी की समस्या को अधिकारियों के समक्ष रख चुके है। लेकिन उनकी समस्या की तरफ किसी का ध्यान नहीं है। इस बारे बीडीपीओं बिजेंद्र सिंह का कहना है कि गंदे पानी की निकासी की समस्या जल्द ही पंचायत से मिल कर हल कराई जाएगी।