फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   50 lakh mobiles and 50 thousand stolen from mobile showroom by digging a five feet long tunnel

पांच फीट लंबी सुरंग खोदकर मोबाइल शोरूम से 50 लाख के मोबाइल और 50 हजार चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
50 lakh mobiles and 50 thousand stolen from mobile showroom by digging a five feet long tunnel
पानीपत। छोटू राम चौक के पास मोबाइल की दुकान के बाहर बने हुए नाले के नीचे बनी हुई दीवार को तोडा गया? - फोटो : Panipat
पानीपत। छोटू राम चौक स्थित मोबाइल दुकान से चोरों ने सोमवार की रात 50 लाख रुपये के मोबाइल व 50 हजार रुपये कैश चोरी कर लिया। चोरों ने नाले से दुकान तक पांच फीट लंबी व तीन फीट गहरी सुरंग खोदकर दुकान में घुसपैठ की। एक चोर दुकान के अंदर आया था दूसरा बाहर पहरे पर खड़ा रहा।
विज्ञापन

चोरों ने पूरी वारदात को महज 22 मिनट में अंजाम दिया। चोरों की हरकतें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकानदार की शिकायत पर मौके पर पहुंची किला थाना पुलिस व एफएसएल की टीम ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हाली कॉलोनी निवासी फैजान ने बताया कि उसने डेढ़ साल पहले छोटू राम चौक पर मोबाइल की दुकान खोली थी। उसके पास दुकान में तीन नौकर काम करते हैं। दो दिन पहले ही वह दिल्ली से लगभग 50 लाख रुपये के मोबाइल लेकर आया था। उसने मोबाइल का विज्ञापन करने के लिए अपने व्हाट्सअप स्टेट्स पर भी मोबाइल की फोटो लगा दी थी। दो दिन में उसने सवा लाख रुपये के तीन मोबाइल बेचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार रात नौ बजे वो दुकान बंद करके घर चले गए थे। मंगलवार सुबह दुकान पर आकर देखा तो लगभग सभी मोबाइल चोरी थे। दुुकान की दीवार के नीचे एक सुरंग बनी थी। सुरंग को नाले से खोदकर दुकान के अंदर निकाला गया था। उसने सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो एक युवक मंगलवार सुबह 3:18 बजे दुकान में घुसा था। चोर ने अंदर घुसकर गमछे से अपना मुंह बांधा फिर दुकान से मोबाइल चोरी किए। चोर दुकान से बिल बुक व रजिस्टर भी चोरी कर ले गए। चोरों ने दुकान से 50 लाख के 80 मोबाइल व गल्ले से 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। उन्हें शक है कि एक चोर दुकान के बाहर भी खड़ा था। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चोर को पता था कहां-कहां है सीसीटीवी कैमरे
फैजान ने बताया कि जैसे ही चोर ने दुकान में घुसपैठ की वह दीवार की ओर मुंह करके खड़ा हो गया। उसने पहले मुंह पर गमछा लपेटा और फिर कैमरों की ओर देखा। चोर को पता था कि दुकान में कहां-कहां कैमरे हैं। उन्हें शक है कि उसके व्हाट्स अप पर स्टेट्स देखकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।
की-पैड वाले मोबाइल छोड़ दिए
चोर ने दुकान से सिर्फ नए मोबाइल व रिपेयरिंग के लिए आए बड़े मोबाइल ही चोरी किए हैं। चोर ने दुकान से 50 हजार रुपये के रिपयेरिंग के लिए आए मोबाइल भी चोरी कर लिए। दुकान में रखे की पैड वाले सभी मोबाइल को वहीं छोड़ दिया गया।
सीसीटीवी कैमरों की मदद से चल रही जांच
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने दुकानदार के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के माध्यम से मामले की जांच चल रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

-जाकिर हुसैन, एसएचओ किला थाना पुलिस

पानीपत। छोटू राम चौक के पास मोबाइल की दुकान के अंदर सुरंग खोदकर घुसा चोर, टूटी हुई जमीन।

पानीपत। छोटू राम चौक के पास मोबाइल की दुकान के अंदर सुरंग खोदकर घुसा चोर, टूटी हुई जमीन।- फोटो : Panipat

पानीपत। छोटू राम चौक के पास मोबाइल की दुकान के अंदर सुरंग खोदकर घुसता हुआ चोर सीसीटीवी में कैद।

पानीपत। छोटू राम चौक के पास मोबाइल की दुकान के अंदर सुरंग खोदकर घुसता हुआ चोर सीसीटीवी में कैद।- फोटो : Panipat

पानीपत। छोटू राम चौक के पास मोबाइल की दुकान के अंदर चोरी करता हुआ चोर सीसीटीवी में कैद।

पानीपत। छोटू राम चौक के पास मोबाइल की दुकान के अंदर चोरी करता हुआ चोर सीसीटीवी में कैद।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed