फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   49 thousand card holders of the district will not get mustard oil from the depot

अब गरीबों को खानी होगी बिना तड़के की दाल, सरकार ने बंद किया डिपो पर मिलने वाला सरसों तेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
49 thousand card holders of the district will not get mustard oil from the depot
अब जिले के 49 हजार राशन कार्ड धारकों को सरसों के तेल के लिए जेब ढीली करनी पड़ेगी। क्योंकि अब राशन डिपो से मुफ्त में मिलने वाला दो किलोग्राम सरसों का तेल नहीं मिल पाएगा। सरकार ने इसे बंद कर दिया है। इसके लिए विभाग की तरफ से पत्राचार किया गया है, जिसमें बताया गया है कि जून में सरसों के तेल की सप्लाई डिपो पर नहीं हो पाएगी। इसका कारण हैफेड के पास सरसों न होना बताया गया है, जिस कारण सरसों के तेल की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे सबसे बड़ी मुश्किल जरूरतमंद परिवारों को होगी। इससे पहले सरकार डिपो पर मिलने वाला नमक भी बंद कर चुकी है। वहीं, अबकी बार गर्मी के मौसम में गेहूं की कटौती की गई है। गेहूं की बजाए अब दो किलोग्राम बाजरा दिया जा रहा है। इससे जिले भर के राशनकार्ड धारकों में रोष बना हुआ है। दूसरी ओर पानीपत डिपो यूनियन के प्रधान कन्हैया कुमार का कहना है कि सरकार ने जून में सरसों तेल बंद किया है, लेकिन अभी तक ये स्थिति स्पष्ट नहीं है कि आगे भी तेल मिलेगा या नहीं। वहीं, अभी तक ये सूचना मिली है कि सरकार प्रति बीपीएल राशन कार्ड होल्डर को तेल की एवज में 260 रुपये महीना देगी। बता दें कि जिले में 41 हजार बीपीएल और 8 हजार गुलाबी राशन कार्ड धारक हैं।
विज्ञापन

मौजूदा समय में मार्केट में सरसों तेल की कीमत 180 रुपये से लेकर 200 रुपये प्रति लीटर की है। इस हिसाब से दो लीटर तेल के लिए लोगों को 400 रुपये तक खर्च करने होंगे। जरूरतमंद और बीपीएल राशन कार्ड धारकों का कहना है कि कोरोना काल में लोगों के काम धंधे छूट गए हैं। सरकार को ऐसे समय लोगों की मदद करनी चाहिए थी, उल्टा ऐसे नियम बनाकर लोगों को परेशान करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

नारनौल में हैफेड गोदाम मे आग लग जाने की वजह से आपूर्ति बाधित हुई है। अब यह तय नहीं है कि आगे इसे शुरू किया जाएगा या नहीं। वहीं सरकार की ओर से बीपीएल कार्ड धारकों के खाते में करीब 260 रुपये देने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुभाष सिहाग, डीएमएससी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed