फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   47 thousand lime imposed in the name of refund of payment

पेमेंट रिफंड करने के नाम पर लगाया 47 हजार का चूना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
47 thousand lime imposed in the name of refund of payment
मॉडल टाउन में बेटे के लिए आर्डर किए लैपटॉप का रिफंड करने के नाम पर ठगों ने पिता को 47 हजार रुपये का चूना लगा दिया। उसके खाते से छह बार रकम निकल गई। पिता का कहना है कि आर्डर नहीं पहुंचने पर फ्लिपकार्ट की साइट से नंबर लेकर कस्टमर केयर में कॉल किया था। जिसने बताया कि उनका आर्डर कैंसल हो गया और रिफंड करने के लिए अकाउंट का नंबर पूछा, जिसके बाद उनके खाते से रकम कट गई।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मॉडल टाउन निवासी इकबाल सिंह ने बताया कि उसका डीएसीबी बैंक में खाता है। उसने फ्लिपकार्ट से एक लेपटॉप आर्डर किया था, जिसकी उसने ऑनलाइन ही 27 हजार रुपये की पेमेंट कर दी थी, लेकिन लैपटॉप समय पर डिलीवर नहीं हुआ। तब उन्होंने फ्लिपकार्ट की साइट से कस्टमर केयर में नंबर मिलाया और बात की। उन्होंने लैपटॉप देने की बजाय पेमेंट वापस करने की बात कही। जिसके बाद अकाउंट की डिटेल ली। जिसके तुरंत बाद छह बार में खाते से कुल 47 हजार रुपये निकाल लिए। उसके खाते से कुल 74 हजार रुपये कटने के बावजूद भी उसे लेपटॉप नहीं मिला।
विज्ञापन

बेटे ने की थी 12वीं पास, ऑनलाइन पढ़ाई के लिए किया था लैपटॉप आर्डर-
पिता ने बताया कि उसके बेटे कबीर युवराज ने अभी 12वीं पास की थी और आगे के लिए कोर्स व डिपलोमा आदि की प्लानिंग थी। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए लैपटॉप आर्डर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सुनिल कुमार, मॉडल टाउन थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed