{"_id":"625dc8f68d7c6929a4373912","slug":"45-thousand-rupees-jewelery-worth-two-lakhs-panipat-news-knl1053675112","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 हजार रुपये, दो लाख के जेवर पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 हजार रुपये, दो लाख के जेवर पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। गंगाराम कॉलोनी में चोरों ने एक सूने पड़े मकान को अपना निशाना बनाया और 45 हजार नकदी समेत दो लाख के जेवर चोरी कर चंपत हो गए। मकान मालिक अपने परिवार के साथ चचेरे भाई की शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था, पड़ोसी ने कॉल कर चोरी की सूचना दी। पीड़ित ने अब पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को शिकातय दी है।
गंगाराम कॉलोनी निवासी हेमत कुमार ने बताया कि उनका एक ओवरसीजब में टेलरिंग का काम है। वह 15 अप्रैल को अपने परिवार के साथ शाम करीब छह बजे चचेरे भाई की शादी में यूपी के कन्नौज में गया था। रविवार को उसके पास पड़ोसी का कॉल आया और मकान के गेट के ताले टूटने की सूचना दी। वह सोमवार को घर पहुंचा और मकान की तलाशी ली तो 45 हजार रुपये नकदी, दो जोड़ी पाजेब, गले का हार, एक मंगलसूत्र, चांदी की दो अंगूठी, एक सोने का टीका चोरी मिला। उसने आस पड़ोस में पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद उसने पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
20 मिनट तक घर के अंदर रहे चोर
पीड़ित ने बताया कि आरोपियों की पूरी वारदात पड़ोसी के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी अपने साथ रॉड लेकर आए थे। इससे उन्होंने पहले गेट के ताले तोड़े और उसके बाद अलमारी के ताले तोड़कर पूरी वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार आरोपी 17 अप्रैल की रात 2 बजकर 20 मिनट पर घर के अंदर घुसे और 2 बजकर 40 मिनट पर घर से बाहर आ गए।