{"_id":"68c07d55517ee9c4e1050044","slug":"422-drivers-were-challaned-during-the-campaign-and-24-vehicles-were-seized-panipat-news-c-244-1-pnp1012-143456-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अभियान चलाकर 422 चालकों के चालान, 24 वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अभियान चलाकर 422 चालकों के चालान, 24 वाहन जब्त
Wed, 10 Sep 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस ने सुरक्षित यातायात के लिए अभियान चलाया। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किए गए। अभियान के दौरान 422 वाहन चालकों के चालान किए गए। इसके साथ ही 24 वाहनों को जब्त किया गया। डीएसपी यातायात सुरेश सैनी ने बताया कि ड्रंक एंड ड्राइव, लेन चेंज, प्रैशर हॉर्न, रॉन्ग पार्किंग, बगैर नंबर प्लेट, रॉन्ग साइड ड्राइविंग व दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग, बुलेट बाइक से पटाखे छोड़ना, बिना हेल्मेट और अन्य यातायात नियमों की उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। मंगलवार को अलग-अलग जगह नाके लगाकर 422 वाहनों के चालान किए व 24 को जब्त किया गया। उन्होंने कहा कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन