फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   421 caugth in trin without ticket

मजिस्ट्रेट छापे में 421 दबोचे, डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना वसूला

Fri, 23 Oct 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Fri, 23 Oct 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
-चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशन पर यात्रियों में मचा हड़कंप
-सुबह सात बजे से ट्रेनों में चलाया चेकिंग अभियान
-पुरुष यात्रियों के साथ बेटिकट महिला यात्रियों को दर दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेट की ओर से चलाए गए छापेमारी अभियान में 421 बेटिकट यात्रियों  को दबोचा। इनसे करीब एक लाख 42 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। जुर्माना नहीं देने पर तीन लोगों को अंबाला जेल भेज दिया गया।
शुक्रवार को बेटिकट यात्रियों को ट्रेन में सफर करना महंगा पड़ा। दिल्ली मंडल से सुबह करीब सात बजे पहुंची टीम ने मजिस्ट्रेट अभिषेक कुटेला के नेतृत्व में अप व डाउन की ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ बेटिकट यात्री टीटीई को चकमा देने में कामयाब रहे और चोर रास्ते से भाग निकले। टीटीई ने चेकिंग के दौरान कई यात्रियों को दौड़ लगाकर पकड़ा। इस दौरान 421 बेटिकट यात्रियों को धर दबोचा। इनमें 160 यात्री जनरल टिकट लेकर स्लीपर क्लास में सफर करते पकड़े गए। जबकि 269 बेटिकट यात्रा करते पाए गए। पकड़े गए बेटिकट यात्रियों से जुर्माने के करीब एक लाख 42 हजार रुपए वसूल किए गए। तीन बेटिकट यात्रियों को जुर्माना जमा न कराने पर अंबाला भेज दिया।
विज्ञापन


दो दर्जन से अधिक टीटीई व आरपीएफ स्टाफ
शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर छापेमारी अभियान के दौरान गाजियाबाद, शकुर बस्ती, अंबाला, जींद आदि दो दर्जन से अधिक टीटीई मौजूद रहे। वहीं दिल्ली मंडल से आरपीएफ व स्थानीय स्टाफ भी शामिल रहा। ट्रेनों में चेकिंग के दौरान महिला पुलिस कर्मी भी मौजूद रही। जिन्होंने पुरुष यात्रियों के साथ कुछ महिला यात्रियों को भी बेटिकट पकड़ा। जहां उन्हें जुर्माना भरने पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग की गई। जिसने बेटिकट यात्रियों पर शिकंजा कसा। चेकिंग के दौरान दिल्ली मंडल का स्टाफ मौजूद रहा। इसमें आरपीएफ स्टाफ भी शामिल रहा।
जीएस गौतम, आरपीएफ प्रभारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed