फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   एचएसईबी डिपलोमा इंजीनियर्स ने मांगे पूरा ना होने के कारण बनाई प्रदर्शन की रुपरेखा

एचएसईबी डिपलोमा इंजीनियर्स ने मांगे पूरा ना होने के कारण बनाई प्रदर्शन की रुपरेखा

Tue, 31 Jul 2018 12:41 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
एचएसईबी डिपलोमा इंजीनियर्स ने मांगे पूरा ना होने के कारण बनाई प्रदर्शन की रुपरेखा
एचएसईबी डिपलोमा इंजीनियर्स ने मांगे पूरा ना होने के कारण बनाई प्रदर्शन की रुपरेखा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
एचएसईबी डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा विगत दो वर्षों से अपने सदस्यों की मांगों एवं समस्याओं के संबंध में कई बार मु यमंत्री एवं बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए,पत्र लिखे गए,बैठकें की गई। जिन पर कोई सुनवाई नहीं की गई। केवल आश्वासन दिए गये है। जिससे एसोसिएशन के सभी सदस्यों में रोष है। एसोसिएशन के सारे सदस्यों के समक्ष आ रही समस्याओं एवं विभिन्न मांगों पर मंथन करते हुए व मांगों को पूरा करवाने के लिए एसोसिएशन ने प्रस्तावित आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर ली है।
इन मांगो के लिए किया जाएगा आंदोलन :-
1.हरियाणा के विधुत विभाग में कार्यरत जे ई इलेक्ट्रिकल से एस डी ओ इलेक्ट्रिकल के पद पर पदोन्नति का कोटा हरियाणा विधुत विभाग में जे ई सिविल व हरियाणा सरकार के अन्य विभागों की तरह 35 प्रतिशत से बढाकर 50 प्रतिशत किया जाए।
विज्ञापन

2. हरियाणा विधुत विभाग में कार्यरत जे ई को टाइम बाउंड स्केल प्रदान किया जाए।
3.पूरे भारतवर्ष में विधुत विभागों में कार्यरत जे ई की तुलना में हरियाणा विधुत विभाग में कार्यरत जे ई की तन वाह जो सबसे कम है, को बढ़ाकर अन्य राज्यों के सापेक्ष किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

4.कार्य दबाव के अनुसार पदों का सृजन किया जाए एवं अत्यधिक दबाव में कार्य कर रहे कर्मचारियों को राहत देने के लिए रिस्ट्रक्चरिंग नीति को पारित कर रिक्त पदों पर भर्ती की जाए ताकि आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
आंदोलन की रुपरेखा :-
1.पहले चरण में दिनांक 02/08/2018 को हरियाणा सरकार को पूर्व में दिए गए ज्ञापनों के संदर्भ मेंमु यमंत्री हरियाणा सरकार को पुन: पंचकूला में सामूहिक रोष प्रदर्शन करके ज्ञापन सौंपा जाएगा।
2. 3 अगस्त से 16 सितंबर तक सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के सभी माननीय विधायकों, माननीय सांसदों,माननीय मंत्रियों,सभी जिला उपायुक्तों एवं मु य अभियन्ताओं के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा को ज्ञापन प्रेषित किये जाएंगे।
3.तीसरे चरण में दिनांक 17/09/2018 एवं 18/09/2018 को एसोसिएशन के सभी सदस्य विरोधस्वरूप काले बिल्ले लगाकर विभाग के कार्य करेंगे।
4.चौथे चरण में दिनांक 19 सितंबर 2018 से 23 सितंबर 2018 तक विभाग के सभी स्टोर्स पर रोष स्वरूप प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक गेट मीटिंग्स की जाएंगी। इसके अलावा :-

1.सभी सदस्यों द्वारा किसी भी तरह का सामान न तो स्टोर से निकलवाया जाएगा न ही जमा करवाया जाएगा।
2.किसी भी डैमेज ट्रांसफार्मर को नहीं बदला जाएगा।
3.कोई भी बिजली चोरी नहीं पकडी जाएगी व राजस्व एकत्रण संबंधित कार्यवाही जैसे कनेक्शन काटना इत्यादि नहीं की जाएगी।
4.कोई भी पूर्व निर्धारित मैन्टेनेनस नही की जाएगी।
5.केवल खराब हुई बिजली लाइनों को संचालित किया जाएगा।
5.पांचवें चरण में दिनांक 24,25 सितंबर 2018 को पूर्ण हड़ताल की जाएगी और विभाग का किसी भी प्रकार का कार्य नही किया जाएगा।सभी सरकारी मोबाइल बंद रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed