फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   युवती ने प्रेमी पति संग रची अपहरण की साजिश, कोर्ट में पेश होकर मांगी सुरक्षा

युवती ने प्रेमी पति संग रची अपहरण की साजिश, कोर्ट में पेश होकर मांगी सुरक्षा

Tue, 10 Apr 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
युवती ने प्रेमी पति संग रची अपहरण की साजिश, कोर्ट में पेश होकर मांगी सुरक्षा
कोर्ट मैरिज करने वाली युवती ने रचा अपहरण का नाटक, परिवारवालों को चकमा देकर कोर्ट से मांगी सुरक्षा
विज्ञापन

सोनीपत की अदालत में पेश होकर मांगी पुलिस सुरक्षा, अदालत ने भेजा शेल्टर हाउस
अमर उजाला ब्यूरो
सनौली। भाभी के ममेरे भाई के साथ कोर्ट मैरेज करने वाली एक युवती ने परिवार वालों को चकमा देकर खुद को अगवा करने का नाटक रचा और प्रेमी पति के साथ फरार हो गई। भाई के बयान पर बापौली थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया। सूचना मिलते ही डीएसपी नरेश अहलावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उधर, शाम को परिवार के लोगों को पुलिस से सूचना मिली कि युवती ने अपने अपने पति के साथ सोनीपत की कोर्ट में पेश होकर सुरक्षा की मांग की। वहां पर उसे शेल्टर हाउस भेजा गया है। दोनों पहले ही प्रेम विवाह कर चुके थे।

ऐसे रचा अपहरण का नाटक
युवती ने अपने पति प्रदीप को पहले ही बता दिया था कि वह अपनी मां व भाई के साथ जब बग्गी पर खेत से लौट रही होगी तो उसी वक्त वो अपहरण का नाटक रचेंगे। सुबह आठ बजे युवती अपने भाई रोहित व मां सुनीता के साथ खेत से घास लेकर लौट रही थी। इसी वक्त पीछे से कार आई और बग्गी को ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया। कार से तीन नकाबपोश युवक उतरे और तीनों को जान से मारने की धमकी दी और युवती को कार में बैठाकर फरार हो गए। लोगों ने इसकी सूचना गांव में दी। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। शाम तक युवती के अपहरण की चर्चा हुई। शाम को पुलिस ने मामले में खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुभाष कुमार के अनुसार, युवती प्राइवेट से बीए कर रही है। उसकी भाभी के मामा का लड़का प्रदीप है। प्रदीप सोनीपत का रहने वाला है। उसका युवती के घर आना-जाना था। वहां पर दोनों की दोस्ती हो गई थी। प्रदीप और युवती ने 30 जनवरी को दिल्ली में कोर्ट मैरिज किया है। परिवार के लोगों को पूरी बात की जानकारी थी। वह युवती को उसके साथ नहीं जाने देना चाहते थे। इसके बाद युवती ने अपने पति प्रदीप के साथ मिलकर अपहरण का नाटक रचा। मंगलवार की सुबह खेत से आते समय वह अपने को अपहृत करवा कर सोनीपत कोर्ट पहुंची। वहां पर उसने अपना कोर्ट मैरिज सर्टिफिकेट दिखाया। अदालत ने बापौली थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को सोनीपत में शेल्टर हाउस में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed