फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   40 out of 95 fogging machines broken, one more case of dengue found

Panipat News: 95 में से 40 फॉगिंग मशीनें खराब, डेंगू का एक केस और मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
40 out of 95 fogging machines broken, one more case of dengue found
पानीपत। डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ रहा है। इस साल डेंगू का तीसरा केस महमूदपुर गांव में मिला है। यहां 21 साल के लड़के की डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। उसका बिशनस्वरूप कॉलोनी में एक निजी अस्पताल में इलाज चला था। वहां से उसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली है। जिले में अब डेंगू के तीन व मलेरिया के दो केस हो चुके हैं। इस खतरे के बीच प्रशासन की ओर से बड़ी लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन

प्रशासन के पास डेंगू के डंक पर प्रहार के लिए 95 फॉगिंग मशीनें हैं , इनमें से 40 मशीनें खराब हैं। नगर निगम की 20 में से 11 व जिला पंचायती राज विभाग की 75 में से 34 फॉगिंग मशीनें खराब हैं। डीसी डॉ. वीरेंद्र दहिया ने हाल में अधिकारियों की बैठक लेकर प्लॉटों में जमा पानी में काला तेल डालने के निर्देश दिए थे लेकिन इन निर्देशों पर काम नहीं हुआ। शहर में लगभग एक हजार प्लॉटों में पानी जमा है, जिसमें डेंगू का लार्वा उत्पन्न होने का भय है।
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के मरीजों के लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में 18 वार्ड तैयार किए हैं। इनमें वार्ड में 60 बेड आरक्षित किए हैं। सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में फॉगिंग के लिए पांच पांच किलो दवा भी भिजवाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें जिले में एंटी लार्वा एक्टिविटी चला रहा है। बुखार से ग्रस्त लोगों की स्लाइड बनाई जा रही है। निजी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि वह डेंगू व मलेरिया के संदिग्ध मरीजों की स्लाइड जिला नागरिक अस्पताल में भेजी जाए। यहां जांच के बाद ही डेंगू व मलेरिया के मरीजों को कंफर्म मरीज मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग की जुलाई माह में एंटी लार्वा एक्टिविटी-

स्वास्थ्य विभाग पूरे जिले में एंटी लार्वा एक्टिविटी चला रहा है। कॉलोनियों और गांवों में बुखार से पीड़ित लोगों की ब्लड स्लाइड तैयार कर जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने जुलाई में 281980 घरों की जांच की है। यहां 1551 घरों में डेंगू का लार्वा मिला है। 91640 कूलर की जांच की है। इनमें 620 में लार्वा मिला है। 110874 टंकियों की जांच की गई है। 118 में लार्वा मिला है। 27526 होदियों की जांच की गई है। इनमें 85 में डेंगू का लार्वा मिला है। 298315 कंटेनर की जांच की है, इनमें 491 में डेंगू का लार्वा मिला है। 99107 फ्रिज ट्रे की जांच की गई है। इनमें 113 में लार्वा मिला है। 450 कबाड़ी की दुकानों की जांच की गई है है, यहां लार्वा नहीं मिला। जुलाई में स्वास्थ्य विभाग ने 736 को नोटिस जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग इस साल लार्वा मिलने पर 15851 लोगों को लार्वा मिलने पर नोटिस जारी कर चुका है। 91158 लोगों की स्लाइड तैयार कर चुका है। इन स्लाइड की जांच जिला नागरिक अस्पताल, समालखा अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में की जा रही है।



वर्जन :

उप सिविल सर्जन डॉ. सुनील संडूजा ने बताया कि नगर निगम को प्लॉटों में जमा पानी में काला तेल डालने व संभावित जगहों से पानी निकालने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम व पंचायती राज विभाग के अधिकारी फॉगिंग के लिए उनसे दवा ले सकते हैं। फॉगिंग मशीन ठीक कराना नगर निगम व पंचायती राज विभाग का काम है। वह लगातार जिले में एंटी लार्वा एक्टिविटी चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed